{"_id":"69c8fa7ce9590ff2790b985d","slug":"roorkee-crime-attack-on-husband-for-objecting-to-harassment-of-wife-transporter-brutally-beaten-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर पति पर हमला, जमकर की पिटाई, सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर पति पर हमला, जमकर की पिटाई, सिर फोड़ा
Sun, 29 Mar 2026 03:50 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:50 PM IST
सार
पीड्ति पत्नी और बेटे के साथ रामनगर बाजार में घूमने आए थे। इस दौरान वह फास्ट फूड खाने के लिए रुक गए। इसी दौरान तीन युवक बाइक पर वहां पहुंचे और छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने ट्रांसपोर्टर की जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। जिम ट्रेनर के मुंह और सिर में कईं टांके आए हैं। मौके पर हुए हंगामे, अफरा तफरी और मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, तुषार अरोड़ा निवासी कृष्णानगर का पुहाना चौक पर ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। विगत शनिवार की शाम वह पत्नी मोनिका अरोड़ा और बेटे के साथ रामनगर बाजार में घूमने आए थे। इस दौरान वह लेबर चौक पर फ़ास्ट फ़ूड खाने के लिए रुक गए।
विज्ञापन
इसी दौरान तीन युवक बाइक पर वहां पहुंच गए और मोनिका पर फबतिया कसने लगे, विरोध करने पर छेड़खानी शुरू कर दी। मोनिका अरोड़ा ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं माने तो तुशार अरोड़ा ने युवकों को ऐसा करने से मना करते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन
Uttarakhand: राज्य में वन भूमि आवंटन की जांच के लिए एसआईटी गठित, सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल दिए थे आदेश
जिस पर हमलावरों ने तुषार पर लात घूसों से हमला बोल दिया जिससे तुषार के सिर और मुंह पर गंभीर चोट आई। मौके पर भीड़ जमा हो गई लोगों ने बमुश्किल तुषार को छुड़ाया । तुषार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि आरोपी युवक मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखे डेढ़ लाख रुपया भी छीन कर भाग गए हैं।
पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी दी गई है। तहरीर के आधार पर पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।