{"_id":"652d6f3764465b77770f42d4","slug":"roorkee-beg-jawan-missing-while-bathing-in-ganga-nagar-no-clue-found-even-in-search-operation-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: गंगनहर में नहा रहा रुड़की बीईजी का जवान लापता, सर्च अभियान में भी नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: गंगनहर में नहा रहा रुड़की बीईजी का जवान लापता, सर्च अभियान में भी नहीं लगा कोई सुराग
Mon, 16 Oct 2023 10:44 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:44 PM IST
सार
बीईजी में तैनात राइफलमैन शिवांशु गौड़ दो साथियों के साथ रुड़की बाजार में खरीदारी करने आए थे। यहां से तीनों मेहवड़ पुल पर आ गए। इस दौरान शिवांशु गौड़ गंगनहर के घाट पर नहाने लगे।
विज्ञापन
नदी में डूबा जवान
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
रुड़की बीईजी में तैनात एक जवान रविवार की शाम गंगनहर में नहाते समय लापता हो गया। पुलिस और बीईजी के जवानों ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
शाम को बीईजी में तैनात राइफलमैन शिवांशु गौड़ दो साथियों के साथ रुड़की बाजार में खरीदारी करने आए थे। यहां से तीनों मेहवड़ पुल पर आ गए। इस दौरान शिवांशु गौड़ गंगनहर के घाट पर नहाने लगे। नहाते समय शिवांशु गंगनहर के तेज बहाव में बहने लगे और कुछ दूरी पर जाकर लापता हो गए।
विज्ञापन
Haridwar: नदी में लुढ़की 22 सवारियों को लेकर काशीपुर से हरिद्वार आ रही बस, मची चीख-पुकार
विज्ञापन
सूचना पर कलियर पुलिस और बीईजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर गंगनहर में जवान की तलाश की। साथ ही सोमवार को भी टीम ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाया। एसओ रविंद्र शाह ने बताया कि जवान की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।