फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Accident news Uncontrolled Bike collided with divider on highway Delhi youth died

Roorkee: हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, दिल्ली के युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 25 Apr 2023 02:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Apr 2023 02:04 PM IST
सार

दोनों युवक दिल्ली सुबह करीब छह बजे बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मंगलौर के मंडावली स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

विज्ञापन
Roorkee Accident news Uncontrolled Bike collided with divider on highway Delhi youth died
बाइक एक्सीडेंट - फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

रुड़की में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।  पुलिस के अनुसार, गोलू गोयल पुत्र राजदीप गोयल निवासी दिल्ली(36) और रोशन पुत्र जयदेव झा निवासी करोल बाग दिल्ली सुबह करीब छह बजे बाइक से हरिद्वार जा रहे थे।

विज्ञापन


Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम में महाराष्ट्र के तीर्थयात्री की मौत, पार्किंग में चोट लगने से हुए थे घायल
विज्ञापन


जैसे ही उनकी बाइक मंगलौर के मंडावली स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मंगलौर पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां डाक्टरों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed