{"_id":"64478f883c6ebea77d02be9b","slug":"roorkee-accident-news-uncontrolled-bike-collided-with-divider-on-highway-delhi-youth-died-2023-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, दिल्ली के युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, दिल्ली के युवक की मौत, साथी घायल
Tue, 25 Apr 2023 02:04 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:04 PM IST
सार
दोनों युवक दिल्ली सुबह करीब छह बजे बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मंगलौर के मंडावली स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
बाइक एक्सीडेंट
- फोटो : सांकेतिक चित्र
विस्तार
रुड़की में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, गोलू गोयल पुत्र राजदीप गोयल निवासी दिल्ली(36) और रोशन पुत्र जयदेव झा निवासी करोल बाग दिल्ली सुबह करीब छह बजे बाइक से हरिद्वार जा रहे थे।
विज्ञापन
Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम में महाराष्ट्र के तीर्थयात्री की मौत, पार्किंग में चोट लगने से हुए थे घायल
विज्ञापन
जैसे ही उनकी बाइक मंगलौर के मंडावली स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मंगलौर पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
जहां डाक्टरों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।