फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Accident Car lost control and fell into Ganga canal near Mohammadpur Jhal in Mangalore businessman die

Roorkee: मंगलौर में बड़ा हादसा...मोहम्मदपुर झाल के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी कार, कारोबारी की मौत

Wed, 04 Jun 2025 08:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Jun 2025 08:53 PM IST
सार

र रात नारसन पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मदपुर झाल के पास एक कार गंगनहर में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Roorkee Accident Car lost control and fell into Ganga canal near Mohammadpur Jhal in Mangalore businessman die
कार गंगनहर में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहम्मदपुर झाल के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई। जिसमें हार्डवेयर कारोबारी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगनहर का जलस्तर कम कराया और जेसीबी की मदद से कार को गंगनहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात नारसन पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मदपुर झाल के पास एक कार गंगनहर में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर गंगनहर का जलस्तर कम कराया।
विज्ञापन


जलस्तर कम होते ही कार दिखाई दी। पुलिस ने जेसीबी को मौके पर बुलाया और कार को गंगनहर से बाहर निकाला। कार में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। कार से मृतक का आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से मृतक की पहचान धर्मेंद्र (49) निवासी भोगांव सहारा मैनपुरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: हरिद्वार में जमीन घोटाले पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाए सवाल, कहा- सीबीआई जांच कराए सरकार

बताया गया है कि मृतक हार्डवेयर का कारोबार करता था और मैनपुरी से देहरादून जा रहा था। कारोबारी की मौत पानी में डूबने से होने की आशंका है। पुलिस ने दुर्घटना से मृतक कारोबारी के परिजनों को अवगत करा दिया है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मंगलवार की देर रात कारोबारी की कार गंगनहर में गिर गई थी। जिसमें कारोबारी धर्मेंद्र की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही कार को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

दो अज्ञात शव बरामद
कोतवाली क्षेत्र में दो अज्ञात शव मिले हैं। शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आसफनगर झाल में एक शव अटका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गंगनहर से बाहर निकालकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। वही दूसरी ओर उत्तम शुगर मिल के पास से अज्ञात शव मिला। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि शुगर मिल के पास और आसफनगर झाल से दो अज्ञात शव मिले हैं। दोनों शवों की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed