‘वारिस’ में साक्षी के किरदार में दिखेगी ये लड़की, जानिए इनके बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा की बेटी रूप दुर्गापाल बृहस्पतिवार से एंड टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘वारिस’ में नजर आएंगी। रात दस बजे प्रसारित होने वाले सीरियल में वह साक्षी के किरदार में दिखेंगी।
कहानी के मुताबिक कार्यक्रम के लीड राज की साक्षी से बचपन में ही सगाई हो जाती है। अब वह बड़ा हो गया है और उसकी शादी भी हो गई है जिससे वह खुश नहीं है। साक्षी ने इंट्री मारकर कहानी को नया मोड़ दे दिया है।
नकारात्मक भूमिका निभाएंगी
वह इसमें नकारात्मक भूमिका निभाएंगी। वह राज को पाने के लिए क्या-क्या हथकंडे अपनाती हैं, इसी में कहानी आगे बढ़ेगी।
बता दें कि रूप दुर्गापाल अल्मोड़ा की रहने वाली हैं। उनके पिता जेसी दुर्गापाल और सुधा दुर्गापाल नगर में ही डॉक्टर हैं। रूप को सीरियल में पहला ब्रेक कलर्स के ‘बालिका वधू’ से मिला।
इसके बाद ‘स्वरागिनी’, सोनी टीवी के ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ और एंड टीवी के ‘गंगा’ और बिग मैजिक के ‘अकबर-बीरबल’ से छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाई है।