रोहिंग्या मुस्लिम की संदिग्ध गतिविधि से पुलिस में हड़कंप, हकीकत जानकर चौंक गई पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाड़ क्षेत्र में रोहिंग्या मुस्लिम की आवाजाही की सूचना पर भगवानपुर थाना पुलिस ने दौड़ लगायी। पुलिस ने युवक को पकड़ भी लिया। इसके बाद हकीकत जानक पुलिस चौंक गई। जांच पड़ताल में युवक पुरकाजी का निकला। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
घटनाक्रम के मुताबिक पुलिस को इस बात की सूचना मिली कि मसाईकलां गांव में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। इतना ही नही पुलिस को सूचना दी गई कि युवक रोहिंग्या मुसलमान है। बस फिर क्या था इस सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी।
नशे में था युवक
आनन फानन में पुलिस मसाईकलां गांव पहुंच। इतना ही नही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में भी ले लिया। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आयी और पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पुरकाजी मुजफ्फरनगर में रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि युवक ने नशे का सेवन कर लिया था जिससे उसका हावभाव बदल गया था। जांच पड़ताल में असलियत उजागर होने के साथ ही पुलिस ने राहत की सांस ली। ज्ञात हो कि रोहिंग्या मुसलमानों के शरणार्थी बनाए जाने को लेकर पूरे देश में अजीबोगरीब माहौल है जहां एक तरफ कुछ लोग इन्हें शरण दिए जाने की वकालत कर रहे हैं वही सरकार पूरी तरह साफ कर चुकी है कि इन्हें शरणार्थी नही बनाया जा सकता है।