फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rock collapse on rudraprayag highway many labour Buried 

उत्तराखंड: ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान चट्टान टूटी, 7 के शव बरामद, 3 घायल

Fri, 21 Dec 2018 01:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Dec 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
Rock collapse on rudraprayag highway many labour Buried 
मलबे में दबे मजदूर

ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर चौड़ीकरण और पुश्ता निर्माण कार्य के दौरान बांसवाड़ा के पास चट्टान टूटने से सात मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


तीन मजदूर घायल हो गए, इनमें गंभीर घायल दो मजदूरों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है, जबकि तीसरे घायल को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


वीडियो देखें:



एक मजदूर अब भी लापता बताया जा रहा है। घटनास्थल पर कुल 23 मजदूर कार्य कर रहे थे, जिनमें 12 मजदूरों ने भागकर जान बचाई। सभी मजदूर जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थर छिटकर मकान में जा घुसा

उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में गठित टीम यह जांच करेगी। पुलिस मामले में निर्माण एजेंसी, मुख्य ठेकेदार एवं स्थानीय ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। हाईवे बाधित होने से गुप्तकाशी और ऊखीमठ का संपर्क कट गया है। 

आल वेदर रोड परियोजना के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय से 26 किमी दूर बांसवाड़ा के पास हाईवे की निचली तरफ पुश्ता निर्माण और ऊपर जेसीबी से कटान का कार्य चल रहा था। कुल 23 मजदूर काम में लगे हुए थे।

दोपहर बाद करीब पौने एक बजे कार्य के दौरान पहाड़ी से चट्टान का बड़ा हिस्सा भरभरा कर सड़क पर आ गिरा। मलबा गिरते ही 12 मजदूर जान बचाकर भागने में सफल रहे, लेकिन अन्य 10 मजदूर कटान कर रही पोकलैंड और एक ट्रैक्टर के साथ मलबे में दब गए।

 

चट्टान का मलबा सड़क पर 50 मीटर क्षेत्र में कई मीटर ऊंचाई तक फैल गया। हाईवे पर आसपास क्षेत्र में कार्य कर रहे अन्य मजदूर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता से तीन घायलों को बाहर निकला।

घटना के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची जिला आपदा प्रबंधन व एसडीआरएफ की ने रेस्क्यू शुरू कर सवा दो बजे तक मलबे से सात मजदूरों के शव बाहर निकाले, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मौके पर मौजूद ठेकेदार के हवाले से बताया कि घटनास्थल पर कुल 23 मजदूर कार्य कर रहे थे। मलबे की चपेट में आने से सात की मौत हो चुकी है, जबकि तीन घायल हैं, जिन्हें एम्स और जौलीग्रांट रेफर किया गया है।

एक मजदूर अभी भी लापता है। उन्होंने बताया कि मजदूरों की सही संख्या के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मामले में निर्माण एजेंसी, मुख्य ठेकेदार और स्थानीय ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा में चट्टान की चपेट में आने वाले मृतकों की सूची

1- बिलाल (20) निवासी उड़ी, जिला बारामूला, जम्मू-कश्मीर।
2- सिब्बीर (30) निवासी बगना, जिला बारामूला, जम्मू-कश्मीर। 
3-अब्दुल रशीद (60) निवासी उड़ी, जिला बारामूला। 
4-इम्तियाज अहमद (26) निवासी उड़ी जिला बारामूला। 
5-मुश्ताक अहमद (30) निवासी उड़ी, जिला बारामूला। 
6-जून हामिद शेख (30) निवासी उड़ी, बारामूला। 
7-गुलजार (20) निवासी उड़ी, बारामूला। 

घायल  मजदूर
1-अलताफ हाजम (55) पुत्र गुलाम कादर हासन, ग्राम हथलंगा, तहसील उड़ी, बारामूला, जम्मू-कश्मीर। 
2-अब्बास (20) सुबान, निवासी शेखग्राम हथलंगा, तहसील उड़ी, बारामूला, जम्मू-कश्मीर। 
3-अल्ताफ हुसैन (45) निवासी ग्राम मौंथल, तहसील उड़ी, जिला बारामूला, जम्मू-कश्मीर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed