फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rock collapse on Gangotri highway two labour Buried in Debris

उत्तराखंड: ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत, तीन घंटे बाद निकाले शव

Thu, 07 Mar 2019 10:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 07 Mar 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
Rock collapse on Gangotri highway two labour Buried in Debris
गंगोत्री हाईवे पर मलबे में दबे मजदूर

देर शाम ऋषिकेश-चम्बा-गंगोत्री राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। नागनी के पास ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान काम रहे दो मजदूरों के मलबे में दब गए।

विज्ञापन


घटना के साढ़े तीन घंटे बाद दोनों के शव निकाले गए। ऑल वेदर सड़क बनाने में जुटी पोकलैंड मशीन का ऑपरेटर बुधवार शाम से से दो किमी आगे आमसेरा में देवनगर के पास खुदाई कर रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान पहाड़ से मिट्टी का बड़ा टीला मशीन के ऊपर गिर गया, जिससे ऑपरेटर और हेल्पर मशीन के साथ ही मलबे में दब गए। मशीन के नीचे सड़क पर खड़े और मजदूरों ने भागकर जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी का टीला गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई, जिससे वहां करीब आधे घंटे तक जाम लग गया। घटना का पता चलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब साढ़े तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद मलबे में दबे ऑपरेटर अजय कुमार (24) पुत्र रामबाबू साहनी और हेल्पर अमन (19) पुत्र जय किशन दोनों निवासी असोई लच्छीराम वैशाली बिहार के शव निकाले गए।
 

 

चंबा नागणी पुलिस चौकी प्रभारी इंद्र सिंह गड़िया ने बताया कि शाम करीब सवा पांच बजे हुई घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, जब तक मलबा हटाया गया तब तक दोनों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed