फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Robbery with bank employee of Ghaziabad Uttarakhand news i n hindi

Rishikesh: गाजियाबाद के बैंककर्मी के साथ लूट, ऑटो रोककर फोन, नकदी और दस्तावेज लेकर बदमाश फरार

Mon, 26 Dec 2022 08:29 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 26 Dec 2022 08:29 PM IST
सार

गाजियाबाद में एक निजी बैंक में नौकरी करने वाले बैंककर्मी अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे। लेकिन दोस्त पहले चकराता जाना चाहते थे, इसलिए देर शाम दोस्तों ने उन्हें लच्छीवाला टोल प्लाजा पर उतार दिया। इसके बाद वह रोडवेज बस से ऋषिकेश आ गए। इस बीच तीन स्कूटी सवार युवक उनके आसपास चक्कर काटने लगे।

विज्ञापन
Robbery with bank employee of Ghaziabad Uttarakhand news i n hindi
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के बैंककर्मी के साथ ऋषिकेश में लूट का मामला सामने आया है। हरिद्वार रोड पर स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने ऑटो को रोक कर बैंककर्मी के साथ मारपीट की और पर्स, दस्तावेज व नकदी छीन कर ले गए। पुलिस के संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के गोविंदपुरम के मकान नंबर 51 निवासी बृजेश कुमार ने रविवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गाजियाबाद में एक निजी बैंक में नौकरी करते हैं। बताया कि वह 23 दिसंबर को अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे। लेकिन दोस्त पहले चकराता जाना चाहते थे, इसलिए देर शाम दोस्तों ने उन्हें लच्छीवाला टोल प्लाजा पर उतार दिया। इसके बाद वह रोडवेज बस से ऋषिकेश आ गए। चंद्रभागा पुल से पहले बस से उतर गए और पैदल होटल की ओर जाने लगे। 
विज्ञापन


बृजेश ने बताया कि इस बीच तीन स्कूटी सवार युवक उनके आसपास चक्कर काटने लगे। उन्होंने बताया कि हरिद्वार रोड पर धनवंतरी भवन धर्मशाला के पास उन्हें एक ऑटो मिला और वह उसमें बैठ गए। 3.45 पर कुछ दूरी पर स्कूटी सवार ऑटो के आगे खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि तीनों उन्हें ऑटो से खींच कर नीचे ढलान पर ले गए और उनके साथ बांस के डंडे से मारपीट की। बताया कि तीनों युवकों ने उनके मोबाइल और पर्स को निकाल लिया। पर्स में उनके तीन एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, खाली चेक, पिता का पुलिस का पुराना आईडी कार्ड और 400 रुपये हैं। 

ये भी पढ़ें... ज्योतिष महाकुंभ: सीएम धामी ने किया ज्योतिषों का सम्मान, आचार्य इंदु को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

इस बीच कार में आए चार लोगों ने किसी तरह शोर मचाकर उनको बचाया। बृजेश ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से किसी चाय वाले के मोबाइल पर 500 रुपये पेटीएम कराएं और उससे रुपये लेकर किसी तरह घर पहुंचा। कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडे ने बताया कि मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed