फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Robbery in Raipur revealed in 12 hours

Dehradun News: 12 घंटे में हुआ रायपुर में हुई लूट का खुलासा

Fri, 22 Sep 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Robbery in Raipur revealed in 12 hours
युवक के साथ चाकू की नोक पर हुई लूट की घटना का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने लूटे गए पैसे, पर्स आदि बरामद कर लिया। लूट की घटना का खुलासा करने के लिए एसएसपी ने रायपुर पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। आरोपियों में से एक नगर निगम का सफाई कर्मचारी है।
विज्ञापन

बुधवार शाम को रायपुर क्षेत्र के सोमनाथ नगर के पास तीन स्कूटी सवार युवकों ने चाकू की नोक पर सुहैल निवासी आजाद नगर कॉलोनी, रायपुर के साथ पर्स लूट की घटना को अंजाम दिया था। पर्स में पीड़ित के 4800 रुपये नगद, दो आधार कार्ड व एक आई कार्ड था। लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने थानाध्यक्ष रायपुर को 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि निर्देश के बाद तत्काल एक टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के कैमरों को चैक किया तो घटना में एक सफेद रंग की स्कूटी का प्रयोग किया जाना प्रकाश में आया। जिसके संबंध में जानकारी की गई तो स्कूटी प्रियंका पुत्री अशोक कुमार निवासी ऋषिनगर देहरादून के नाम पर पंजीकृत पाया गया। सीसीटीवी से मिले आरोपी के हुलिए के संबंध में जानकारी की गई तो एक आरोपी की पहचान प्रियंका के भाई आशु के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी आशु को ऋषिनगर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आशु की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में शामिल रोहित निवासी ऋषिनगर और सौरभ निवासी ऋषिनगर को डीएल रोड पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटे 4800 रुपये, आधार कार्ड, पेन कार्ड व घटना में प्रयुक्त छोटा चाकू तथा स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी आशु ने बताया कि वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। तथा उसने नशे की पूर्ति के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed