मदुरई एक्सप्रेस में डकैती से रेलवे में मचा हड़कंप, खुलासे के लिए तीन टीमें गठित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून आ रही मदुरई एक्सप्रेस में डकैती की वारदात से रेलवे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वारदात के खुलासे के लिए जीआरपी महकमे ने तीन अलग-अलग टीम गठित की हैं।
घटनास्थल का मौका मुआयना कर सहारनपुर जीआरपी की मदद के लिए संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम देने के लिए एक्सरसाइज तेज कर दी गई है। रुड़की एसओजी की भी मदद ली जा रही है।
चेन्नई से देहरादून आ रही मदुरई एक्सप्रेस के सहारनपुर रेलवे स्टेशन से निकलते ही हथियारबंद बदमाशों ने अपने कब्जे में ले लिया था। करीब पचास मिनट तक चले तांडव के बाद हथियारबंद बदमाश फरार हो गए थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी जीआरपी मनोज कात्याल की अगुवाई में पुलिस टीमें हरकत में आ गई थी। पुलिस ने सहारनपुर पुलिस से संपर्क साधा था। एएसपी मनोज कात्याल ने बताया कि जीआरपी, उत्तराखंड एसटीएफ, एसओजी जीआरपी और सीआईयू रुड़की की तीन टीम गठित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में भी ट्रेन को निशाना बनाते हुए बावरिया गैंग ने लूटपाट की थी, तब बदमाश भी पकड़े गए थे। उन बदमाशों के संबंध में भी जानकारी जुटा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद, गाजियाबाद, सहारनपुर जीआरपी के साथ सहारनपुर में बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खाका खींचा गया है।
मदुरई एक्सप्रेस में एस्कॉर्ट की व्यवस्था भी की जा रही है। ट्रेन के अधिकांश डिब्बे सहारनपुर में अलग हो जाते हैं। लिहाजा दिल्ली जीआरपी का स्टॉफ सहारनपुर तक ही एस्कॉर्ट करता है लेकिन अब इस ट्रेन को सहारनपुर से देहरादून तक एस्कॉर्ट किया जाएगा। एएसपी मनोज कात्याल की मानें तो यूपी और उत्तराखंड जीआरपी मिलकर इस पर निर्णय लेगी।
चार संवेदनशील स्थान किए चिह्नित
लक्सर से लेकर देहरादून रेल मार्ग के मध्य चार संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन सभी स्थानों पर अब जीआरपी की पुलिस पिकेट रहेगी। एएसपी मनोज कात्याल की मानें तो देहरादून, हरिद्वार और लक्सर कोतवाली क्षेत्र में दो स्थान चिह्नित किए गए हैं।