{"_id":"654e3361b159771472061825","slug":"robbery-in-dehradun-cm-dhami-angry-and-summoned-several-police-officers-including-dgp-2023-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: ज्वेलरी शोरूम में डकैती पर सीएम सख्त, डीजीपी और एसएसपी तलब, जल्द खुलासा करने की दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: ज्वेलरी शोरूम में डकैती पर सीएम सख्त, डीजीपी और एसएसपी तलब, जल्द खुलासा करने की दी हिदायत
Fri, 10 Nov 2023 09:10 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 10 Nov 2023 09:10 PM IST
सार
Robbery in Dehradun: सीएम धामी ने दोनों अफसरों को ताकीद किया कि वारदात में जिन भी लोगों एवं गिरोह का हाथ है, उन्हें जल्द से जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के ज्वेलरी शोर रूम में दिन दहाड़े डकैती की वारदात पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तलब किया।
विज्ञापन
उन्होंने दोनों अफसरों को ताकीद किया कि वारदात में जिन भी लोगों एवं गिरोह का हाथ है, उन्हें जल्द से जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। उन्होंने आगाह किया कि कानून व्यवस्था में किसी भी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
देहरादून में डकैती: गार्ड से बोला बदमाश...चुपचाप रहो जुबान खोली तो खोपड़ी खोल दूंगा, फिर ऐसे लूटा 'खजाना'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बात की भी तह तक जाना चाहिए कि राज्य स्थापना दिवस और उस पर देहरादून में वीवीआईपी मूवमेंट के कारण कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद घटना कैसे घटित हुई? कहां कमी रह गई? भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो यह भी सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली के लिए विदा करने एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। उन्होंने वहीं पर पुलिस के दोनों अधिकारियों के साथ डकैती की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने चिंता जाहिर की कि शांतप्रिय माने जाने वाले उत्तराखंड में इस तरह की घटना कानून व्यवस्था के लिए एक चुनौती है। उन्होंने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऐसे उपाय करें ताकि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने का कोई सोच भी न सके।