फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   robbery for join indian army

सेना में भर्ती होने के लिए रची साजिश, अपने ही पुराने ऑफिस में डाल दी डकैती

Thu, 18 Jul 2019 10:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 18 Jul 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
robbery for join indian army
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

कोरियर कंपनी के ऑफिस में हुई डकैती में पुलिस ने मास्टर माइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन फरार हैं। दोनों पहले इसी ऑफिस में काम करते थे।

विज्ञापन


मुख्य आरोपी मोहित कुमार का कहना है कि बहन की शादी और सेना में भर्ती के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। सहारनपुर निवासी दोनों आरोपियों के पास तमंचे के साथ 60 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई। घटना में आरोपियों की संख्या पांच होने के कारण पुलिस ने मुकदमे को डकैती में तरमीम कर दिया है।

विज्ञापन

नेहरू कालोनी की सचिवालय कालोनी में मिंत्रा ऑनलाइन कोरियर कंपनी के ऑफिस में रविवार रात हुई वारदात का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया।

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे के मुताबिक कंपनी के कार्यालय में घुसे बदमाशों ने तमंचे और खुखरी के बल पर कर्मचारियाें को बंधक बनाकर 1.45 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद कंपनी से जुड़े पूर्व कर्मचारियाें के बारे में जानकारी जुटाई गई तो एक को संदिग्ध पाया गया। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन से पुलिस का शक और गहरा गया। 

एसपी ने बताया कि पुलिस ने भंडारी बाग इलाके में किराये पर रहने वाले मोहित कुमार निवासी सिडली थाना नकुड़ (सहारनपुर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो हकीकत सामने आ गई। उसके पास तमंचे के साथ 32 हजार रुपये भी बरामद हुए।

मोहित की निशानदेही पर सहारनपुर से उसके साथी शुभम निवासी अंबेहटी नकुड़ को भी पकड़ा गया। शुभम के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और 18 हजार रुपये की नगदी मिली। इनके तीन साथी सोनित निवासी वीराखेड़ी सहारनपुर, राहुल निवासी गोलाकलां पानीपत और मोनू निवासी अज्ञात फरार हैं।

विज्ञापन

आठ से दस लाख मिलने का था अनुमान

मिंत्रा कंपनी के ऑफिस में आरोपियाें को आठ से दस लाख रुपये मिलने का अनुमान था। सीओ डालनवाला जया बलूनी ने बताया कि मोहित और शुभम दोनों कंपनी के ऑफिस में काम कर चुके हैं। उनके समय शनिवार और रविवार को आठ से दस लाख रुपये तक का कैश रहता था। इसलिए उन्हाेंने घटना के लिए रविवार का दिन चुना था। 

मास्टर माइंड मोहित ऑफिस के बाहर रहा
पांचों आरोपी मोहित के कमरे पर शराब पीने के बाद दो बाइकों पर घटनास्थल पहुंचे थे। बाइकों को घटनास्थल से कुछ देर पहले रोक दिया गया था। डकैती के दौरान मोहित बाहर खड़ा रहा, क्याेंकि ऑफिस में काम करने वाले दो कर्मचारी उसके परिचित थे। घटना के बाद आरोपी मोहित के कमरे पर वापस गए। उस दिन मोहित की पत्नी अपने मायके गई हुई थी।

धर्मावाला के जंगल में फेंका डीवीआर

पुलिस के अनुसार मोहित ने ही शुभम के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। सोनित ने राहुल और मोनू को बुलाकर योजना में शामिल किया था। सोनित ही तमंचे और खुखरी लेकर आया था। सोमवार सुबह आरोपी आफिस के सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को धर्मावाला के जंगल में फेंककर चले गए। सोनित चोरी के मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। 

पुलिस टीम को पुरस्कार
आईजी गढ़वाल अजय रौतेला ने पुलिस टीम में सीओ जया बलूनी, एसओजी प्रभारी एश्वर्य पाल, एसओ नेहरू कालोनी दिलबर नेगी, एसएसआई राकेश शाह, राजेश कुमार, प्रवीण पुंडीर, दीपक पंवार, कांस्टेबल पंकज, ललित, विपिन और प्रमोद को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed