फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Robbery at principal's house solved

Dehradun News: प्रधानाचार्य के घर में लूट का खुलासा, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 12:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 02 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Robbery at principal's house solved
कोतवाली क्षेत्र के बरोटीवाला के ग्रेट वैल्यू स्कूल परिसर में स्कूल संचालिका एवं प्रधानाचार्य के घर में हुई लूट के मामले में पुलिस ने बुधवार रात को नवाबगढ़ निवासी 65 वर्षीय आरोपी बाबूराम को गिरफ्तार किया। उसके पास से पांच हजार रुपये, फीस बुक, तीन फीस कार्ड और वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद हुई। मामले में तीन आरोपी पंजाब के लुधियाना निवासी सोनू, भटिंडा निवासी राजेंद्र और पटेलनगर चौकी क्षेत्र के नयागांव निवासी मदन फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि 23 सितंबर को बरोटीवाला निवासी गोपाल सिंह के घर की जाली तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूटी गई थी। गोपाल सिंह की पत्नी नीलम राठौर स्कूल संचालिका व प्रधानाचार्य हैं। शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की जानकारी जुटाई। लगातार सुरागरसी के बाद मुखबिर की सूचना पर बाबूराम को पुल नंबर एक के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में बाबूराम ने बताया कि उसने पहले घर की रेकी की थी। इसके बाद उसने अपने साले सोनू, भाई के बेटे राजेंद्र और साले मदन को विकासनगर बुलाया। वह सोनू और राजेंद्र को बाइक से बरोटीवाला शिव मंदिर तिराहे तक छोड़कर आया था। दोनों गन्ने के खेत से होकर घर पहुंचे और जाली काटकर चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बाबूराम उन्हें हनुमान मंदिर के पास से लेकर वेदांश चौक तक ले गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पछवादून क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी हुई चोरी की घटनाओं में इन्हीं आरोपियों का हाथ होने की जानकारी सामने आई है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed