फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   robbery at dehradun in income tax department vigil

आरटीओ कर्मचारी के घर पर हुई एक करोड़ 34 लाख रुपये की डकैती पर आयकर विभाग की नजर

Thu, 03 Oct 2019 02:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 03 Oct 2019 02:30 PM IST
सार

  • आयकर विभाग लेगा हिसाब, कहां से आया पैसा बेहिसाब
  • डकैती के आरोपियों से पूछताछ में खुला आरटीओ कर्मचारी का राज अब होगा बेपर्दा
  • आयकर विभाग पुलिस से मांगेगा जानकारी, की जाएगी आईटीआर की जांच

विज्ञापन
robbery at dehradun in income tax department vigil
आयकर विभाग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

एक आरटीओ कर्मचारी के घर पर एक करोड़ 34 लाख रुपये की डकैती अब आयकर जांच की जद में भी आ गई है। आयकर विभाग अब पुलिस से इस आरटीओ कर्मचारी की जानकारी मांगेगा। पुलिस ने मंगलवार को आरटीओ कर्मचारी के घर से 1.34 करोड़ रुपये की डकैती का खुलासा किया था। आरटीओ कर्मचारी विजय पार्क एक्सटेंशन निवासी है।

विज्ञापन


बुधवार को डकैती और आरटीओ कर्मचारी के घर से एक करोड़ 34 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आने के बाद आयकर विभाग सक्रिय हो गया। आयकर विभाग ने अब कर्मचारी की जांच की योजना बनाई है। प्रधान आयकर आयुक्त सुनीति श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में वह एसएसपी से उक्त व्यक्ति की जानकारी मांगेंगी। इस जानकारी के बाद संबंधित व्यक्ति के आयकर रिटर्न की जांच की जाएगी। इस जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


मुश्किल होगा हिसाब देना
नोटबंदी के बाद जिस तरह से कैश के रखरखाव और लेन-देन पर सख्ती हुई है, ऐसे में घर में इतनी मोटी रकम रखने पर ही जवाब देना मुश्किल होगा। चूंकि वह सरकारी मुलाजिम है, इसलिए इनकम टैक्स रिटर्न से मिलान भी आसान न होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित शिकायत नहीं करेगा पुलिस दर्ज करेगी मुकदमा 

बसंत विहार क्षेत्र में आरटीओ ऑफिस के कर्मचारी के परिवार को बंधक बनाकर एक करोड़ 34 लाख रुपये लूटने के मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुरोध के बावजूद पीड़ित पक्ष ने बुधवार को भी तहरीर नहीं दी। पुलिस कप्तान का कहना है कि यदि पीड़ित तहरीर नहीं देगा तो पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज करेगी। 

अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक ईश्वरन की कोठी में हुई लूटपाट में गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया था कि 29 मई को उन्हाेंने बसंत विहार इलाके में एक आरटीओ कर्मचारी के घर डाका डाला था। यहां से करीब एक करोड़ 34 लाख रुपये लूटे थे। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने पीड़ित कर्मचारी को बुलाकर अदनान का आमना-सामना कराया था। उस समय कर्मचारी लूटपाट की बात मान गया था। बुधवार को भी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई, जिस कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ के दौरान आरटीओ कर्मचारी के आवास पर लूटपाट की बात सामने आई थी। पुलिस अपने स्तर से लुटेरों के बयानों की तस्दीक करा रही है। सत्यापन के बाद यदि पीड़ित पक्ष तहरीर नहीं देगा तो पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। 

‘वह कौन कर्मचारी है जिसको इतनी मोटी रिश्वत मिली थी’

परिवहन विभाग के कर्मचारी के घर एक करोड़ 34 लाख रुपये की लूटपाट का खुलासा होेने के बाद विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। लूटपाट के खुलासे के बाद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। यह भी चर्चा है कि वह कौन सा कर्मचारी है जिसको इतनी मोटी रिश्वत मिली थी?

पुलिस द्वारा नाम का खुलासा नहीं किए जाने की वजह से बुधवार को दिनभर इस बात को चर्चाएं होती रही कि आखिरकार ऐसा कौन सा कर्मचारी हो सकता है जिसके घर से इतनी बड़ी रकम लूटी गई और उसने घटना की जानकारी पुलिस के साथ विभागीय अधिकारियाें तक को नहीं दी। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों में लूटी गई रकम को लेकर भी तरह तरह की चर्चाएं गर्म है।

सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार इतनी बड़ी रकम कर्मचारी के पास कहां से आयी? यदि यह रकम रिश्वत के जरिए इकट्ठा की गई तो वह कौन सा कर्मचारी है जिसको इतनी रिश्वत मिली थी कि उसने 1.34 करोड़ की नगदी घर में जमा कर ली। इतना ही नहीं यह भी चर्चा है कि यदि इतनी बड़ी रकम बदमाश लूटकर ले गए तो उसके पास कितनी प्रापर्टी होगी। दूसरी ओर पुलिस की ओर से खुलासा होने के बाद आरटीओ, एआरटीओ से लेकर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नही है। एक अधिकारी ने बताया कि आला अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से मना किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें... https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed