{"_id":"5e08ccc68ebc3e88195bb63e","slug":"robber-arrested-from-panipat-for-robbery-in-dehradun-courier-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून की कोरियर कंपनी में डकैती डालने वाला ईनामी बदमाश पानीपत से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून की कोरियर कंपनी में डकैती डालने वाला ईनामी बदमाश पानीपत से गिरफ्तार
Mon, 30 Dec 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 30 Dec 2019 08:45 AM IST
सार
- दून यूनिवर्सिटी रोड स्थित कोरियर कंपनी में जुलाई में डाली थी डकैती
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरियर कंपनी में डकैती डालने वाले ईनामी बदमाश को पुलिस ने पानीपत (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया है। 14-15 जुलाई 2019 की रात दून यूनिवर्सिटी रोड स्थित मिंत्रा कोरियर कंपनी के कार्यालय में घुसकर बदमाशों ने कर्मचारियों को तमंचे और खुखरियों के बल पर डरा धमकाकर करीब एक लाख रुपये लूट लिए थे। मैनेजर विष्णुकांत शुक्ला ने पुलिस के सिटी कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया था।
विज्ञापन
मैनेजर की तहरीर पर थाना नेहरू कॉलोनी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस इस मामले में शुभम, मोहित, सोनित और राहुल को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपियों ने एक और बदमाश मोनू उर्फ मनोज निवासी भावपुर, थाना इसराना, जिला पानीपत, हरियाणा के भी घटना में संलिप्त होना बताया। मनोज उर्फ मोनू तभी से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
मोनू की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने ढाई हजार रुपये का ईनाम रखा था। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी दिलबर सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार देर रात पानीपत क्षेत्र में घेराबंदी कर मोनू को अनाज मंडी थाना सेक्टर-25 से लूट में प्रयुक्त मोबाइल फोन और 5200 रुपये के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन