फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   robbed cash and jewelery from old couple entering the house

घर में घुसकर वृद्ध दंपती से लूटे नकदी व जेवरात

Sun, 05 Dec 2021 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
robbed cash and jewelery from old couple entering the house
हरबर्टपुर में हुई लूट की घटना में निशाना बनाए गए बुजुर्ग दंपति। - फोटो : VIKAS NAGAR
कोतवाली क्षेत्र के हरबर्टपुर में घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपती को अज्ञात लुटेरे ने आतंकित करके घर में रखी नकदी व करीब डेढ़ लाख के जेवरात लूट लिए। लुटेरे ने लूटपाट का विरोध करने पर बुजुर्ग पति को चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। रात साढ़े दस बजे के आसपास हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी का वातावरण बना हुआ है। उधर घटना को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने चार टीम बनाकर क्षेत्र में रवाना की हैं। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद भी पुलिस ले रही है।
विज्ञापन

हरबर्टपुर के वार्ड नंबर दो आदर्श विहार स्थित एक मकान में सत्तर वर्षीय नरेंद्र सिंह ढौंढियाल अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ अकेले रहते हैं। बुजुर्ग का बेटा पंकज ढौंढियाल शिमला में रहता है। रात साढ़े दस बजे के आसपास जब दोनों बुजुर्ग सोने की तैयारी कर रहे थे। एक अज्ञात युवक घर की चहारदीवारी फांदकर घर में घुस आया। उसने चाकू के बल पर दोनों को आतंकित करके घर में रखे पैसे व जेवरात के बारे में जानकारी मांगी। नरेंद्र ढौंढियाल के विरोध करने पर लुटेरे ने चाकू से उनके ऊपर कई वार कर दिए। घटना से घबराए दंपती ने तुरंत ही घर में रखे जेवर व नकदी लुटेरे को सौंप दी। आरोपी युवक ने घर के अन्य कीमती सामान को भी बोरी में डालकर ले जाना चाहा। लेकिन बाद में वह सिर्फ पैसा व जेवर लेकर ही फरार हो गया। घटना के बाद बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने यह जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सारे मामले की जांच की। हरबर्टपुर चौकी इंचार्ज पंकज तिवारी ने बताया घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीम बनाई गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस को फोन करते रहे जनप्रतिनिधि
घटना की जानकारी मिलते ही सबसे पहले मौके पर पहुंचने वालों में क्षेत्र के सभासद विपुल अग्रवाल भी थे। उन्होंने बताया आसपास के निवासियों से फोन पर मिली सूचना के तुरंत बाद ही वह मौके पर पहुंचे तो क्षेत्रवासियों ने उन्हें बताया कि पुलिस कंट्रोलरूम को घटना की जानकारी दे दी गई है। लेकिन सूचना देने के एक घंटा बाद तक भी जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो उन्होंने एसएसपी को फोन के माध्यम से घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। उन्होंने कहा कानून व्यवस्था के मामले में इस प्रकार की लापरवाही अपराध को बढ़ावा देती है। उधर कोतवाल रविंद्र शाह ने कहा घटना की जानकारी मिलते ही चीता व हरबर्टपुर चौकी से पुलिस को रवाना कर दिया गया था। इसके अलावा घटना के आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed