{"_id":"5744c2a54f1c1b152c69110f","slug":"roanu-effect-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में रॉनू का असर हुआ हल्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में रॉनू का असर हुआ हल्का
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 May 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में तूफान
- फोटो : amar ujala
प्रदेश में चक्रवाती तूफान रॉनू का असर कम पड़ गया है। अब कहीं भी तेज आंधी या ओलावृष्टि की आशंका तो नहीं है लेकिन कुछ जगहों पर बेहद हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अब प्रदेश में कहीं भी तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी नहीं किया है। राजधानी में भी इसका असर कम होगा।
विज्ञापन
प्रदेशभर में मंगलवार को भी कई जगहों पर चक्रवाती तूफान रॉनू का असर देखने को मिला। पौड़ी सहित कई पहाड़ी क्षेत्रों में इस वजह से तेज हवाएं आई। उच्च पहाड़ी इलाकों में बारिश भी हुई। हालांकि राजधानी में आसमान साफ रहा। शाम को आंशिक बादल आए। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
कुछ जगहों पर हल्की बारिश
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में रॉनू का असर अब हल्का पड़ेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में आंशिक बादल आ सकते हैं।
विज्ञापन
कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना। धूप निकलने की वजह से तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी अब बारिश का असर हल्का पड़ेगा, लिहाजा तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर जा सकते हैं।