फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roadways service on bhaiya dooj.

आज भैया दूज पर परिवहन निगम की अग्निपरीक्षा

Tue, 01 Nov 2016 02:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Nov 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
roadways service on bhaiya dooj.
देहरादून आईएसबीटी - फोटो : file photo

यूं तो त्यौहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को संभालने में परिवहन निगम के पसीने छूटे है। पर आज मंगलवार को भैया दूज के पर्व पर उमड़ने वाली लाखों की भीड़ की संभालना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। हालांकि निगम प्रबंधन का दावा है कि यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए निगम ने बसों की पर्याप्त व्यवस्था आईएसबीटी पर की है।

विज्ञापन


शनिवार से छोटी दिवाली से ही अपने घरों को लौटने वाले लोगों की भीड़ आईएसबीटी पर उमड़ रही है। हालांकि रविवार शाम को दीपावली पर्व पर जरूर आईएसबीटी पर कम भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


एसी और वाल्वो में बुकिंग फुल
सोमवार को सामान्य भीड़भाड़ रही, पर आज मंगलवार को भैया दूज और अपने घरों से लौटने वाले नौकरी पेशा वाले लोगों की भीड़ से निगम प्रबंधन के पसीने छूटने पक्का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली और हल्द्वानी रूट पर एसी, वाल्वो बसों में आनलाइन बुकिंग फुल है। जीएम संचालन दीपक जैन का कहना है कि दिल्ली, हल्द्वानी समेत सभी मार्गों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था आईएसबीटी से की गई है। एआरएम स्तर के अफसरों को भी रात तक  आईएसबीटी पर रहने के निर्देश दिए गए है। ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed