फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways increased buses for holi.

आईएसबीटी पर उमडे़ यात्री, रोडवेज ने बढ़ाए बसों के फेरे

Mon, 09 Mar 2020 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways increased buses for holi.
देहरादून। होली पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बसों में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। सरकारी, निजी संस्थानों में नौकरी करने वालों के अलावा स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र भी होली पर घर जा रहे हैं। ऐसे में आईएसबीटी व हिल डिपो में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। यात्रियाें की संख्या को देखते हुए दिल्ली रूट की बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा कई रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि होली पर दूसरे राज्यों में रहने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। सर्वाधिक यात्री दिल्ली रूट पर चलते हैं। इसे देखते हुए इस रूट पर फेरे बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा अन्य रूटों पर भी फेरे बढ़ाए जाएंगे। साथ ही अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश होने के बावजूद आईएसबीटी में काफी संख्या में यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। हालांकि विभागीय अधिकारियों की मानें तो बीते साल की तुलना में इस बार होली पर बसों में यात्रियोें की संख्या कुछ कम है। अधिकारियों का मानना है कि संभवत: ऐसा कोरोना वायरस की वजह से है। कारण कि कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग बस अड्डों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर जाने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed