फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roadways employees protest for salary.

वेतन न मिलने से भड़के रोडवेज कर्मी, जोरदार प्रदर्शन

Thu, 12 Jan 2017 08:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Jan 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
roadways employees protest for salary.
- फोटो : Demo Pic

रोडवेज कर्मियों ने दिसंबर का वेतन न मिलने पर बृहस्पतिवार को वर्कशाप में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द से जल्द वेतन का भुगतान करने की मांग की।

विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री दिनेश पंत के नेतृत्व में कर्मचारी वर्कशाप पहुंचे। यहां उन्होंने वेतन न मिलने पर परिवहन निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हर माह की सात तारीख को वेतन मिलता था, लेकिन दिसंबर को वेतन अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन


संगठन के महामंत्री रामचंद्र रतूड़ी ने बताया कि नवंबर का वेतन जनवरी में मिला। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो गया है। मकान का किराया, बच्चों की पढ़ाई आदि का भुगतान करने में भी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में सात से आठ हजार कर्मचारी हैं। जिन्हें दिसंबर का वेतन अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की धमकी दी। इस मौके पर रामचंद्र रतूड़ी, रवि आनंद, मंजीत सिंह, अशोक कुमार, राकेश पेटवाल, रमेश असवाल, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मोहित कुमार, मेजपाल सिंह, अनुराग नौटियाल आदि मौजूद थे। 

महकमे को अभी थोड़ी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही कर्मचारियों को भुगतान कर दिया जाएगा। 
- दीपक जैन, महाप्रबंधक संचालन, परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed