फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways bus stuck in strong currents, passengers narrowly escaped

Dehradun News: रपटे के तेज बहाव में फंसी रोडवेज बस, बाल-बाल बचे यात्री

Mon, 10 Jul 2023 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus stuck in strong currents, passengers narrowly escaped
हिमाचल प्रदेश से देहरादून आ रही रोडवेज की बस रपटे पर पानी के तेज बहाव में फंस गई। बस में सवार 30 यात्री घबराकर छत पर चढ़ गए और कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बहाव से निकाला और फिर बस को ट्रैक्टर से बाहर किया। इस दौरान करीब आधे तक यात्री बस की छत पर फंसे रहे।
विज्ञापन

रविवार सुबह से हो रही तेज बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सभी नदी-नाले भी उफान पर थे। शिमला बाईपास रोड स्थित रामगढ़ गांव के रपटे में भी तड़के से पानी का तेज बहाव था। सभी वाहनों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों तरफ रुकवा दिया था। लेकिन, इसी बीच पांवटा साहिब की ओर से आ रही हिमाचल रोडवेज की बस का चालक दुस्साहस करते हुए बस को रपटे में ले गया। अभी आधा रपटा ही पार किया था कि पानी के बहाव ने बस को एक किनारे धकेल दिया। इससे बस वहीं फंस गई।
विज्ञापन


बस फंसते ही अंदर बैठे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। इसके बाद एक-एक कर सभी यात्री खिड़कियों के रास्ते बस की छत पर चढ़ गए। महिलाओं और बच्चों को भी दूसरे यात्रियों ने सहारा दिया। बस चालक और परिचालक दोनों बस के अंदर ही थे। इस बीच यात्री छत से कूदने लगे। कुछ देर बाद वहां नया गांव पुलिस चौकी से प्रभारी जयवीर सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बहाव से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद रपटे पर पानी का बहाव भी धीमा हो गया था। इसके बाद गांव से ट्रैक्टर बुलवाकर बस को निकाला गया। एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया, हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। रामगढ़ में रपटे के बाहर चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed