फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roadway bus hit a jeep one dead

मार्शल जीप को रोडवेज ने मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 27 Jul 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 27 Jul 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
roadway bus hit a jeep one dead
सड़क दुर्घटना साइन

रायवाला थाना के अंतर्गत हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिद्दरवाला के निकट एक मार्शल जीप को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे जीप चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


रायवाला पुलिस के मुताबिक पूर्वाह्न में हरिद्वार-दून हाईवे पर छिद्दरवाला के समीप तीन पानी पुलिया पर हरिद्वार की ओर जा रही मार्शल जीप को विपरीत दिशा की ओर से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में जीप चालक रनदीप 40 पुत्र स्व. पदम दास निवासी देवरीघाट, चिम्मा, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जीप में सवार एक अन्य व्यक्ति चमन 45 पुत्र स्व. रोशनलाल निवासी ग्राम पौंटा पोस्ट धर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची रायवाला पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और घायल को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घटना के बाबत मृतक चालक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। थानाध्यक्ष आशीष गुसाईं ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। मौके से फरार चालक की तलाश की जा रही है। बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed