{"_id":"6895e7620abf94b0c847248db20b20bb","slug":"roadwase-secretariat-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों ने किया सचिवालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों ने किया सचिवालय का घेराव
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 Nov 2013 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह सूत्रीय मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार को सचिवालय कूच किया। जुलूस में राज्य भर से आए कर्मचारी शामिल हुए। बाद में उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा से वार्ता के दौरान मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
परेड ग्राउंड से जुलूस पहुंचा सचिवालय
कर्मचारियों का जुलूस दुपहर करीब 12 बजे परेड ग्राउंड से शुरू होकर सचिवालय पहुंचा। सचिवालय के बाहर जुलूस आम सभा में तब्दील हो गया। मोर्चा के सचिव विजय कुमार ममंगाई ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई न हुई तो 17 दिसंबर से परिवहन कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा सभी मांगों पर मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी। इस अवसर पर मोर्च के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार, दिनेश गोसाई, हरेंद्र कुमार, राजेश नंदा, प्रेम सिंह रावत, रामचंद्र रतूड़ी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रमुख मांगें
- निजी बसों को जारी परमिट निरस्त किए जाएं
- ठेका कर्मचारियों को संविदा पर नियुक्त
- ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाकर दस लाख रुपये की जाए