{"_id":"66807c2d52d773c3b40cf9f4","slug":"roads-were-submerged-at-many-places-in-selaqui-area-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-445323-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जलभराव से देहरादून पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग एक घंटे तक यातायात रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जलभराव से देहरादून पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग एक घंटे तक यातायात रहा प्रभावित
विज्ञापन
Iढाई घंटे की बारिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, क्षेत्र में जगह-जगह जलभरावI
सेलाकुई क्षेत्र में शनिवार की शाम चार बजे झमाझम बारिश से जगह-जगह सड़कें जलमग्न हो गई। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। देहरादून पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव होने से यातायात एक घंटे तक प्रभावित रहा। लोग एक घंटे तक लंबे जाम में फंसे रहे। शाम करीब सात बजे बारिश बंद हुई।
एक तरफ बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से निजात मिली तो वहीं जगह-जगह सड़कों पर हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। पैदल आवागमन करने वाले लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। सहसपुर, रामपुर, धूलकोट आदि क्षेत्र में भी बारिश के चलते लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह थी कि नगर पंचायत की ओर से नालों की सफाई पहले कर दी गई थी। इसके चलते क्षेत्र की गलियों में जलभराव नहीं हुआ। बारिश के चलते कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों को जरूर परेशानी उठानी पड़ी। वह समय पर घर नहीं जा पाए। उधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से क्षेत्र की नालों की सफाई का कार्य निरंतर किया जा रहा है।