{"_id":"635c234f723bc059640c11f3","slug":"roads-of-tiles-started-breaking-as-soon-as-they-were-built-city-news-drn426680584","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनते ही टूटने लग जा रही टाइल्स की सड़कें, गुणवत्ता पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनते ही टूटने लग जा रही टाइल्स की सड़कें, गुणवत्ता पर सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही टाइल्स की सड़कें बनते ही क्षतिग्रस्त हो रही है। इसका ताजा उदाहरण, मिट्ठीबेरी परवल मार्ग पर आदर्श विहार के पास बन रही टाइल्स की सड़क है। अभी सड़क का उद्घाटन हुआ नहीं था कि टाइल्स को रोकने के लिए जो पुश्ते बनाए गए, क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
इस बाबत स्थानीय लोगों ने ईई से शिकायत कर जांच की मांग की है। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मेहूंवाला पेयजल क्लस्टर योजना के तहत पेयजल लाइन बिछाने का काम हुआ था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़कें बनाने का काम शुरू किया गया, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में कोलतार और सीसी के बजाए पीडब्ल्यूडी ने टाइल्स की सड़कें बनाई, लेकिन ये सड़कें बनते ही टूटने लगी हैं। वर्तमान में पीडब्ल्यूडी की ओर से मिट्ठीबेरी परवल मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा। चौड़ीकरण के कार्य में पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड) द्वारा आदर्श विहार के पास मुख्य मार्ग पर टाइल्स लगाने का कार्य किया है, लेकिन अभी सड़क का उद्घाटन ही नहीं हुआ कि टाइल्स को रोकने के लिए जो पुश्ता लगाया गया था, वह क्षतिग्रस्त हो गया है। उसमें दरारें पड़ गई हैं। इससे लोगों में आक्रोश है।
लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूर्व उपप्रधान गीता बिष्ट ने कहा कि लोनिवि की ओर से जो भी कार्य करवाए जा रहे, उनकी गुणवत्ता काफी खराब है। कुछ ही दिनों में सड़कें टूट रही हैं। कहा कि परवल मार्ग पर आदर्श विहार के पास बने टाइल्स की सड़क के पुश्ते का दो दिन में ही क्षतिग्रस्त होना इसका उदाहरण है। राकेश सेमवाल ने बताया कि लोगों ने पीडब्ल्यूडी से सीसी सड़क बनाने की मांग की थी, लेकिन जबरदस्ती टाइल्स की सड़क बनाई गई, जो दो दिन में ही क्षतिग्रस्त हो गई। कहा कि विभाग मनमाने तरीके से घटिया निर्माण सामग्री लगाकर सड़क निर्माण करवा रहा है। इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन ईई की ओर से हर बार निर्माण कार्य की जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।
विज्ञापन
टाइल्स की सड़क बनाने पर उठ रहे सवाल
क्षेत्र में कोलतार या सीसी के बजाए अधिकांश टाइल्स की सड़कें बनाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों को कहना है कि लोनिवि की ओर से ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। बताया कि विभाग की ओर से जिस ठेकेदार को टाइल्स की सड़कें बनवाने का ठेका दे रखा है, उसकी खुद की टाइल्स की फैक्टरी है। सड़क निर्माण में भी उन्हीं टाइल्स का प्रयोग हो रहा है।
जहां टाइल्स को रोकने के लिए बनाए गए पुश्ते ध्वस्त हो रहे, वहां दिखवाया जाएगा। जांच कर ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों और पुश्तों को तत्काल ठीक करवा लिया जाएगा।
-राजेश कुमार, ईई, लोनिवि निर्माण खंड