{"_id":"632c8679617fd0545e64745b","slug":"road-safety-world-series-2022-tickets-charge-will-give-to-see-india-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Safety World Series: अब सिर्फ इंडिया के धुरंधरों को रन बरसाते हुए देखने के लिए करनी होगी जेब ढीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Safety World Series: अब सिर्फ इंडिया के धुरंधरों को रन बरसाते हुए देखने के लिए करनी होगी जेब ढीली
Thu, 22 Sep 2022 09:32 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 22 Sep 2022 09:32 PM IST
सार
त्रकारों से वार्ता में आयोजक कंपनी के प्रतिनिधि दीपक सिंह ने बताया कि अब सिर्फ इंडिया लीजेंड्स के मैचों के लिए टिकट और पास की व्यवस्था रखी गई है।
विज्ञापन
देहरादून में सचिन तेंदुलकर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्रिकेट प्रेमियों को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 में विदेशी खिलाड़ियों का जलवा देखने के लिए अब एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा। आयोजकों ने विदेशी टीमों के मैचों को दर्शकों के लिए मुफ्त कर दिया है। अब सिर्फ इंडिया लीजेंड्स के मैचों के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में बृहस्पतिवार को ओल्ड मसूरी रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में आयोजक कंपनी के प्रतिनिधि दीपक सिंह ने बताया कि अब सिर्फ इंडिया लीजेंड्स के मैचों के लिए टिकट और पास की व्यवस्था रखी गई है। देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया लीजेंड्स के दो मुकाबले होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसमें इंडिया लीजेंड्स का सामना दिन के दूसरे मैच में शहादत हुसैन की बांग्लादेश लीजेंड्स से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से होगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले कानपुर में भी गैर भारतीय मैचों में दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रखा गया था। हालांकि अभी यह फैसला लेना बाकी है कि पहले खरीदे गए टिकटों के रुपये वापस किए जाएंगे या नहीं।