फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road Safety Police Station will open on national highway in uttarakhand

उत्तराखंड: नेशनल हाइवे पर हादसे रोकने के लिए खुलेंगे रोड सेफ्टी थाने, SC ने दिए आदेश

Thu, 11 Jan 2018 01:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Jan 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
 Road Safety Police Station will open on national highway in uttarakhand

नेशनल हाइवे पर हादसों को टालने और घायलों को तत्काल उपचार दिलाने के लिए प्रदेश में रोड सेफ्टी थाने खोले जाएंगे। पहले चरण में हादसों से सबसे ज्यादा प्रभावित चार जिलों में 15 थाने खोले जाने है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के निर्देश पर ट्रैफिक निदेशालय ने प्रस्ताव तैयार कर पुलिस महानिदेशक अनिल रतूडी के समक्ष रखा है। पुलिस मुख्यालय जल्द ही इन थानों की स्वीकृति को शासन को प्रस्ताव भेजेेगा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने नेशनल हाइवे पर हादसों को टालने और मौत को आंकड़ा कम करने को रोड सेफ्टी थाने खोले जाने का सुझाव दिया है। इसी के अनुपालन में ट्रैफिक निदेशालय के निदेशक केवल खुराना ने रोड सेफ्टी थानों का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डीजीपी ने बैठक कर दिए निर्देश

 Road Safety Police Station will open on national highway in uttarakhand

पुलिस महानिदेशक अनिल रतूडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 2500 किलोमीटर नेशनल हाइवे है। हाइवे पर रोड सेफ्टी थाने खोले जाने का प्रस्ताव है। रोड सेफ्टी थानों का काम सिर्फ दुर्घटनाओं की रोकथाम करने के साथ घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने का होगा।

इन थानों की मोबाइल लगातार हाइवे पर भ्रमण करेगी। पहले चरण में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में 15 रोड सेफ्टी थाने खोले जाने का प्रस्ताव दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि रोड सेफ्टी थाने खोलने के प्रस्ताव पर काम चल रहा है। जल्द रोड सेफ्टी थाने खोलने के लिए शासन से स्वीकृति ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed