{"_id":"2bf36f53168aecb31cc045dfc61c7a0c","slug":"road-in-uttrakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल में बनी सिर्फ छह किलोमीटर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल में बनी सिर्फ छह किलोमीटर सड़क
अमर उजाला, लंबगांव, टिहरी
Updated Thu, 07 Nov 2013 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापनगर प्रखंड के उपली रमोली में ग्राम रैका के ग्रामीणों के लिए सड़क सुविधा आज भी सपना बना हुआ है। प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में भले ही सड़कों का जाल बिछ गया हो लेकिन रैका के लिए 7 साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में स्वीकृत 12 किमी सड़क का निर्माण अधर में लटका है। जिससे ग्रामीणों को 8-10 किमी पैदल नापना पड़ रहा है।
विज्ञापन
12 किलोमीटर बननी है सड़क
दो हजार की जनसंख्या वाले रैका गांव के ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद कंडियालगांव-रैका 12 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी। जिसका निर्माण अभी तक 6 किमी भी पूरा नहीं हो पाया है। जिससे, किमखेत, बीजाबागी और रैका के ग्रामीण मजबूरन पैदल नाप रहे हैं, लेकिन गांव में सरकारी सुविधा बहाल करने वाले कर्मचारी पैदल दूरी अधिक होने से गांव नहीं पहुंच पाते हैं। जिससे ग्रामीणों को शिक्षा और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सड़क का कार्य ठप
पीएमजीएसवाई की लापरवाही यह है, कि मार्ग निर्माण में बाधा डाल रहे महरगांव के लोगों का भूमि प्रतिकर भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे सड़क का कार्य ठप पड़ा हुआ है। गांव के पूर्व प्रधान जीत सिंह बिष्ट, हुकम सिंह, विजय सिंह, राय सिंह, किशन सिंह, जिला युवक समिति के अध्यक्ष राकेश राणा और मामराज सिंह आदि लोगों का कहना है, विभाग ग्रामीणों का प्रतिकर भुगतान करता है, तो सड़क निर्माण शुरू किया जा सकता है, लेकिन अधिकारी इसमें कोई रूचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो लोस चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन