{"_id":"6af7026fe24f74841106b539","slug":"road-handed-over-to-two-departments-vikas-nagar-news-c-39-1-rks1004-138463-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दो विभागों के हवाले सड़क, जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दो विभागों के हवाले सड़क, जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं
Fri, 13 Nov 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
- ककाड़ी खड्ड से धोईरा-निछिया-देऊ मोटर मार्ग बदहाल, छह से अधिक गांवों समेत खत विशायल और सिलगांव के ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। कालसी ब्लाॅक के ककाड़ी खड्ड से धोईरा-निछिया-देऊ मोटर मार्ग दो विभागों की देखरेख में होने के बावजूद बदहाली का दंश झेल रहा है। जगह-जगह गड्ढे और बरसात में आया मलबा ग्रामीणों की राह रोक रहा है। छह से अधिक गांवों समेत खत विशायल और सिलगांव के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हैरानी की बात यह है कि सड़क पर मलबा आने या गड्ढे भरवाने के लिए ग्रामीण किस विभाग से शिकायत करें, इसे लेकर भी असमंजस बना हुआ है। सड़क की बदहाली से सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। पूर्व में कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।
मोटर मार्ग का अलग-अलग हिस्सा पीएमजेएसवाई खंड कालसी और लोनिवि अस्थाई खंड साहिया के अधीन है। किमी एक से पांच तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चौड़ीकरण और सुधारीकरण लोनिवि कालसी ने कराया। धोईरा से निछिया बैंड तक करीब दो किमी सड़क लोनिवि साहिया के पास है। जबकि निछिया गांव से देऊ तक करीब पांच किमी हिस्से की जिम्मेदारी लोनिवि कालसी के पास है। इसके बावजूद पूरी सड़क की हालत खस्ता है। निछिया से देऊ तक सोलिंग के लिए पत्थर तोड़े जा चुके हैं, लेकिन एक साल से काम शुरू नहीं हुआ है।
निछिया की ग्राम प्रधान सुमन चौहान, कृपाल सिंह चौहान, बिशन सिंह चौहान, जीवन सिंह चौहान और अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि दोनों विभागों के अधिकारियों से कई बार सड़क सुधार की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन मिले हैं। गड्ढों और मलबे के कारण ग्रामीणों का सफर जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन
पीएमजेएसवाई खंड कालसी के अधिशासी अभियंता रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि सुधारीकरण और पक्कीकरण के लिए शासन को एस्टीमेट भेजा गया है। बरसात समाप्त होते ही काम शुरू कराया जाएगा। वहीं, लोनिवि अस्थाई खंड साहिया के अधिशासी अभियंता अनुज भारद्वाज ने बताया कि उनके हिस्से की दो किमी सड़क के सुधारीकरण का एस्टीमेट भी शासन को भेजा गया है।