फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road block two sides in yamunotri highway

यमुनोत्री हाइवे दो जगहों पर हुआ बंद, कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया

Thu, 13 Jul 2017 05:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Updated Thu, 13 Jul 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
road block two sides in yamunotri highway
Yamunotri highway - फोटो : amarujala.

यमुनोत्री राजमार्ग बारिश के कारण मलबा व बोल्डर आने से दो जगहों पर घंटो तक बंद रहा है। इस बीच कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से मार्ग को बहाल किया गया। मार्ग बंद होने से तीर्थयात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन


बुधवार देर रात यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास एवं हनुमानचट्टी के नजदीक बाड़िया स्लिप जोन के पास मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया। इसके कारण दोनों तरफ आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ गई।
विज्ञापन


इसके बाद गुरूवार को एनएच के अधिकारियों ने हनुमानचट्टी के पास बाड़िया स्लिप जोन पर आये मलबे व बोल्डर को 9 बजे हटाकर मार्ग पर आवाजाही शुरू करवाई।

जबकि धरासू बैंड के पास जेसीबी मशीनों को लगाकर करीब 12 बजे दिन में बोल्डर को हटाकर मार्ग बहाल किया गया। जबकि राजगढ़ी- सरनौल मोटर मार्ग थातूरका के आगे बंद होने से ग्रामीणों को 5 से 6 किमी की पैदल दूरी नापकर आवाजाही करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed