{"_id":"147b332d42df105dab3f1838001d0672","slug":"road-accident-on-dehradun-panvta-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून-पांवटा हाईवे पर दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून-पांवटा हाईवे पर दुर्घटना
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Sep 2013 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून-पांवटा हाईवे पर एक डंपर पेड़ से टकरा गया है। डंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से हाईवे पर तकरीबन दो किमी लंबा जाम लग गया था।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार साढ़े छह बजे के आसपास देहरादून-पांवटा हाईवे पर एक डंपर अनियन्त्रित होकर पेड़ से जा टकराया। डंपर के पेड़ से टकराने के कारण हाईवे पर यातायात अवरुद्घ हो गया है।
दुर्घटना में विकासनगर निवासी 28 वर्षीय वाहन चालक पूरण सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया है, जिसे डंपर को काटकर बामुश्किलन बाहर निकाला जा सका। हादसे के वक्त चालक डंपर में अकेला था।
विज्ञापन
घायल को दून अस्पताल भेजा
आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दे दी है। हादसे में घायल हुए डंपर चालक को 108 की सहायता से दून अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन