फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident on badrinath highway

बद्रीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरी, दंपत्ति समेत तीन की मौत

Wed, 26 Apr 2017 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Wed, 26 Apr 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
road accident on badrinath highway

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्यागांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक दंपति और एक अन्य महिला की मौत हो गई। दो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि एक की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। मृतक देहरादून से अपने गांव थराली (जिला चमोली) जा रहे थे। 

विज्ञापन


देवप्रयाग थाना पुलिस को सुबह लगभग साढ़े 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि देवप्रयाग से करीब 11 किलोमीटर दूर मूल्यागांव के समीप खाई कोई छोटा वाहन खाई में गिरा हुआ है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस खड़ी चट्टानों से किसी तरह खाई में उतरी। मौके पर पुलिस को एक महिला और पुरुष के शव मिले गए। वहीं एक महिला घायल पड़ी हुई थी। पुलिस ने उसे सड़क पर पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसने प्राण छोड़ दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि खाई में अन्य की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन अन्य कोई नहीं मिला। शव और घायल भी कार से बाहर बरामद हो गए। मृतकों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। 


मृतकों के नाम
कैप्टन बचन सिंह रावत (60) पुत्र कल्याण सिंह रावत व उनकी पत्नी नंदी देवी (52) और रेखा देवी (31) पत्नी विनोद सिंह हाल निवासी मकान नंबर 197 नवादा देहरादून मूल निवासी थराली बाजार जनपद चमोली। नंदी देवी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। वहीं, रेखा का पति इंद्रेश अस्पताल देहरादून में काम करता था। वह अपने गांव गेहूं की फसल काटने जा रही थी। जबकि मृतक बचन फौज से सेवानिवृत्त अधिकारी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed