{"_id":"6534dfd21d5d2868540adc35","slug":"road-accident-near-gangotri-highway-two-youths-died-uttarkashi-uttarakhand-news-in-hindi-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, लोगों को लहूलुहान हालत में पड़े मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, लोगों को लहूलुहान हालत में पड़े मिले
Sun, 22 Oct 2023 02:23 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 22 Oct 2023 02:23 PM IST
सार
पोखू देवता मंदिर से कुछ दूरी पर वाहनों के टक्कर की आवाज आई तो लोग मौके पर पहुंचे। यहां दो युवक लहूलुहान हालत में पड़े थे। कुछ ही दूरी पर उनकी स्कूटी पड़ी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व 108 सेवा को दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
गंगोत्री हाईवे पर पोखू देवता मंदिर के पास स्कूटी सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है।जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे पोखू देवता मंदिर से कुछ दूरी पर वाहनों के टक्कर की आवाज आई।
विज्ञापन
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो यहां दो युवक लहूलुहान हालत में पड़े थे। कुछ ही दूरी पर उनकी स्कूटी पड़ी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व 108 सेवा को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
5 का पंच: धामी मंत्रिमंडल के युवा कैबिनेट मंत्री बोले-वक्त के साथ मैंने बदला काम का अंदाज...पढ़ें साक्षात्कार
विज्ञापन
एक युवक के शव की पहचान विवेक शाह (26) निवासी बड़ेथी गांव के रूप में हुई है। जबकि दूसरे का शव क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। स्कूटी पर किसी वाहन से टक्कर लगने के निशान है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।