फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road accident in uttarkashi two people killed

उत्तरकाशी: टैंपो खाई में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, रातभर वहीं पड़े रहे खून से लथपथ शव

Mon, 23 Apr 2018 07:10 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी) Updated Mon, 23 Apr 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
Road accident in uttarkashi two people killed
accident

उत्तराखंड के नौगांव-पुरोला मोटर मार्ग पर स्यूली छानी के पास एक टैंपो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात का होने की वजह से इसकी जानकारी सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मिल पाई।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे घास काटने जा रही महिलाओं को नौगांव से करीब चार किमी पुरोला की ओर स्यूली छानी के पास कमल नदी में पत्थरों के बीच एक वाहन गिरा दिखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना नौगांव पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन से चालक व परिचालक के शव सड़क पर पहुंचाए। वाहन में दो ही लोग सवार थे। मृतकों की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार इनकी पहचान सचिन (29) पुत्र सुशील कुमार निवासी केशवपुरी डोईवाला ऋषिकेश व मोहम्मद आशिक (31) पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी अब्दुल हमीद कालोनी माजरा देहरादून के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Road accident in uttarkashi two people killed
accident - फोटो : Demo Pic

मामले की पड़ताल के बाद नौगांव पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई भरत सिंह रावत ने बताया कि दोनों लोग रविवार को देहरादून से कुछ सामान लेकर त्यूणी आए थे। वे सामान छोड़कर शाम को ही देहरादून लौट रहे थे।

देर रात उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। रात के समय क्षेत्र में किसी की आवाजाही नहीं होने के कारण हादसे का किसी को पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। दुर्घटना का कारण नींद आना हो सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed