फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident in uttarakhand

चमोली में बस खाई में गिरी, 20 की मौत

Sun, 11 May 2014 01:15 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 11 May 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
road accident in uttarakhand

हरिद्वार से घाट आ रही बस नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर तोणीधार में अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में बस में सवार 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है। जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों तथा घायलों को निकाला गया। गंभीर रूप से घायलों को हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा गया।

देख‌िए, मृतकों और घायलों की सूची

road accident in uttarakhand

मृतकों की सूची
01- मोहीनुद्दीन (22) पुत्र अब्दुल सत्तार, घाट निवासी
02- योगंबर सिंह (21) पुत्र अवतार सिंह, ग्राम- भेंटी
03- पान सिंह (32) पुत्र केदार सिंह, ग्राम-धूनी
04- बख्तावर सिंह (56) पुत्र कनक सिंह, ग्राम-सोनला
05- सुषमा देवी (35) पत्नी प्रेम चंद्र, ग्राम-फाली
06- दूरा देवी (53) पत्नी नारायण सिंह, ग्राम-रामणी
07- जगदीश लाल (50) पुत्र होरी लाल, ग्राम-खुनाणा
08- दल्ली लाल (35) पुत्र बाबूराम, ग्राम-खुनाणा
09- महिपाल (35) पुत्र भुवन सिह, ग्राम- मुंदोली-देवाल (चालक)
10- जयंती देवी (46) पत्नी नंदन सिंह, ग्राम-बंगाली
11- आशा देवी (42) पत्नी नारायण, ग्राम-डुंगरी, थराली
12- गब्बर सिंह (55) ग्राम-लुणतरा
13- कु. जीवंती (20) पुत्री नारायण, ग्राम-डुंगरी, थराली
14- खिलाफ सिंह (21) पुत्र चंद्र सिंह, ग्राम-भेंटी
15- दयाराम पुरोहित (65) ग्राम-जोंकापानी, सेमा
16- मीरा देवी (30) पत्नी सुरेंद्र सिंह, ग्राम-चाका
17- सबरी लाल (42) ग्राम-लांखी (बांजबगड़)
18- कलम सिंह (30) पुत्र मोहन सिंह, ग्राम-घूनी
19- अज्ञात महिला (करीब 33)
20- सुरेंद्र सिंह (35) पुत्र स्व. पान सिंह, ग्राम-चाका।

घायलों की सूची
01- जाईद (22) पुत्र मोहम्मद गफ्फार, निवासी-घाट।
02- कुंवर सिंह (60) पुत्र कल्याण सिंह, ग्राम-बैरासकुंड।
03- मोहन सिंह (45) पुत्र भुवन सिंह, मुंदोली, देवाल (परिचालक) (देहरादून रेफर)

दुर्घटना में बस के उड़े परखच्चे

road accident in uttarakhand

‌हरिद्वार से नंदा देवी बस सर्विस की एक बस हर रोज हरिद्वार से घाट के लिए चलती है। शनिवार को बस हरिद्वार से रवाना होकर घाट पहुंचने ही वाली थी कि करीब 12 बजकर 50 मिनट पर घाट ब्लॉक मुख्यालय से करीब आधा किमी पहले दुर्घटनाग्रस्त होकर तीन सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना जैसे ही घाट ब्लॉक मुख्यालय पहुंची, बदहवास लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़।

पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर द‌िया। जेसीबी मशीन लगाकर बस को निकाला जा सका।

विज्ञापन

16 लोगों की मौके पर ही मौत

road accident in uttarakhand

हादसे में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। आईटीबीपी जवानों और स्थानीय लोगों ने मृतकों के शव खाई से निकाले।

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक गंभीर घायल ने अस्पताल लाते समय एंबुलेंस में और एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

तीन घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं जबकि दो घायलों को हेलीकॉप्टर से देहरादून रेफर क‌िया गया ज‌िनमें से एक की मौत हो गई।

एक हफ्ते में तीसरी बड़ी दुर्घटना

road accident in uttarakhand

इससे पहले बुधवार को एक टाटा सूमो के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई थी जबकि गुरुवार को बदरीनाथ हाईवे पर साकणीधार में रोडवेज बस खाई में जा गिरी।

इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक-परिचालक समेत 27 लोग घायल हो गए।

आठ घायलों को श्रीनगर गढ़वाल बेस अस्पताल और 19 को ऋषिकेश एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां आठ को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया। बस में कुल 40 लोग सवार थे।

समूचा क्षेत्र शोक में डूबा

road accident in uttarakhand

बस हादसे की खबर से समूचा क्षेत्र शोक में डूब गया। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राणा और सत्य प्रकाश सती का कहना है कि इतनी बड़ी सड़क दुर्घटना होने से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से घायलों के उचित उपचार की व्यवस्था करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed