फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road Accident in Roorkee Due to fog car collided with tractor-trolley two youths died

रुड़की में दर्दनाक हादसा: कोहरा बना काल...ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, बिहार के दो युवकों की मौत

Mon, 25 Nov 2024 04:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Nov 2024 04:31 PM IST
सार

Roorkee Accident News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Road Accident in Roorkee Due to fog car collided with tractor-trolley two youths died
रुड़की में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुड़की में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कोहरे के चलते एक कार ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। भीषण हादसे में बिहार के दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल चालक को मेरठ रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। साथ ही घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी है। जबकि पुलिस ने कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह एक कार दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही थी। जैसे ही कार मंगलौर-हरिद्वार बाईपास पर नगला इमरती गांव के सामने पहुंची तो आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके पर ही वाहन को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को सिविल अस्पताल रुड़की भेजा। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee: फर्नीचर शोरूम का गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, 20 मिनट तक आराम से गिनी नकदी, फिर लेकर हुए फरार

वहीं, पुलिस ने दोनों युवकों के सामान और मोबाइलों से उनके परिजनों और दोस्तों से संपर्क कर घटना की जानकारी और पूरी जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि हादसे में मृतकों की पहचान विकास कुमार (24) पुत्र चंद्ररु पासवान निवासी गांव करेला, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) और प्रिंस कुमार (22) पुत्र मुकेश कुमार निवासी गांव बस्तियारपुर, जिला मुजफ्फरपुर  (बिहार) के रूप में हुई है। जबकि कार चालक सागर निवासी नजफगढ़, दिल्ली गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं। 

दो युवक उतर गए थे मेरठ
पुलिस ने मामले की जानकारी ली तो पता चला कि कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे। चार युवक दिल्ली से कार में सवार हुए थे। दो युवक मेरठ में ही उतर गए थे। जबकि दो युवकों को चालक हरिद्वार लेकर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed