फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident in nanak matta.

धान से लदे ओवरलोड ट्रक ने छात्र को कुचला, मौत

Tue, 18 Aug 2015 07:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नानकमत्ता
ब्यूरो / अमर उजाला, नानकमत्ता Updated Tue, 18 Aug 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
road accident in nanak matta.

नानकमत्ता में साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को धान से लदे ओवरलोड ट्रक ने कुचल दिया, जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर थाने जा पहुंचा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। छात्र की मौत की सूचना से विद्यालयों में शोक सभा कर अवकाश घोषित कर दिया गया।

मंगलवार सुबह करीब सात बजे श्री गुरुनानक इंटर कालेज में अध्ययनरत 12वीं का छात्र मोहम्मदगंज थाना खटीमा निवासी संदीप सिंह राणा (17) पुत्र करन सिंह साइकिल से सहपाठियों के साथ विद्यालय जा रहा था। नानकसागर बैराज को पार करते ही पीछे से आ रहे धान से लदे ओवरलोड ट्रक (यूपी 75 एफ 9057) ने सड़क के गड्ढों से बचने के प्रयास में छात्र को कुचल दिया।
विज्ञापन


ट्रक के टायर के नीचे आने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक खुटार जिला लखीमपुर यूपी निवासी अतीउल्ला पुत्र सफीउल्ला ट्रक लेकर थाने पहुंच गया। सूचना मिलने के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र की मौत की सूचना से श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज, श्री गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज, श्री गुरुनानक एकेडमी, गोशन पब्लिक स्कूल, खीमा जोशी मेमोरियल इंटर कॉलेज में शोक सभा कर अवकाश घोषित कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को दुर्घटना की तहरीर नहीं सौंपी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed