यात्रा के पहले दिन बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इधर रविवार तड़के बदरीनाथ धाम के कपाट खुले तो दूसरी ओर यात्रा के पहले दिन ही बदरीनाथ हाईवे पर मारुति कार हादसे का शिकार हो गई।
बदरीनाथ हाईवे पर सकानिधार के पास ट्रक ने मारुति कार को जोरदार टक्कर मारी दी, जिससे कार खाई में जा गिरी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश लौट रही सेंट्रो कार व मैक्स की टक्कर से छिटककर 100 मीटर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में भी दो लोगों के घायल होने की सूचना है।
फिलहाल अभी किसी के मरने की सूचना नहीं मिली है। आपको बता दें कि बदरीनाथ धाम की यात्रा तो शुरू हो गई है, लेकिन धाम तक ले जाने वाले हाईवे बेहद बदहाल स्थिति में है।
रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत
मुजफ्फरनगर डिपो की बस ने शनिवार सुबह हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर शनिदेव मंदिर बौंगला के पास एक पोलो कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक नोएडा के रहने वाले थे और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आ रहे थे।
इनकी पहचान पुष्पेंद्र यादव (24 वर्ष) और मनोज ठाकुर (25 वर्ष) निवासी गांव गढ़ी चौखंडी सेक्टर-68 नोएडा गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
पुष्पेंद्र के चाचा और गांव के प्रधान रामभूल ने बताया कि पुष्पेंद्र खेती-बाड़ी का काम करता था। वहीं, मनोज नाई का काम करता था। मनोज की शादी दो माह पूर्व ही हुई थी। वहीं, पुष्पेंद्र की शादी जल्द ही होने वाली थी। उन्होंने बताया कि दोनों गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे।