फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   road accident in almora five people killed including four teachers

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में सड़क हादसे के दौरान शिक्षकों समेत पांच की मौत, सात लोग घायल

Thu, 07 Dec 2017 09:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 Dec 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
road accident in almora five people killed including four teachers
demo pic
जिला मुख्यालय के निकट पांडेखोला और चितई से कुछ दूर कालीधार के समीप बृहस्पतिवार सुबह हुए दो अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो शिक्षक और दो शिक्षिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


ये शिक्षक जिला मुख्यालय से ड्यूटी के लिए सुबह विद्यालयों को जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हल्द्वानी रेफर किया गया है, जबकि शेष 11 घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


घटना के बाद जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने बेस अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल पूछा। दुर्घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उधर विधानसभा उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा के विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से शिक्षकों को लेकर बोलेरो संख्या यूके-01-टीए-2208 मंगलवार सुबह बाड़ेछीना की ओर जा रही थी। इसमें चार महिलाओं समेत 11 यात्री सवार थे। चितई ग्वल देवता मंदिर से कुछ दूरी पर कालीधार के पास सुबह 8:55 बजे बोलेरो करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

चितई हादसे के मृतकों की सूचीः

road accident in almora five people killed including four teachers
accident

इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। उधर से गुजर रहे वाहनों में सवार यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 को दी। पुलिस के पहुंचने तक यात्रियों ने घायलों को खाई से निकालना शुरू कर दिया था। खाई से निकालकर घायल यात्रियों को निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक विद्यालय देवड़ा की शिक्षिका लक्ष्मी शाही (47) पत्नी नरेंद्र सिंह शाही निवासी चौधरीखोला, जाखनदेवी अल्मोड़ा, जूनियर हाइस्कूल चंद्रकोट के शिक्षक कांता बल्लभ बवाड़ी (48) और ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल पेटशाल में शिक्षक मोहन चंद्र पंत (40) पुत्र कमलाकांत पंत निवासी पांडेखोला अल्मोड़ा की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी।

बेस अस्पताल से गंभीर रूप से घायल चालक खजान राम (40) पुत्र किशन राम निवासी पेटशाल, शिक्षिका गीता नयाल (48) पत्नी भगत सिंह नयाल निवासी कपीना अल्मोड़ा, राजकुमार जोशी (40) हेम चंद्र जोशी निवासी नरसिंहबाड़ी अल्मोड़ा को हल्द्वानी रेफर किया गया।

गरमपानी के समीप चालक खजान राम और शिक्षिका गीता नयाल ने दम तोड़ दिया। शेष घायलों कमला बिष्ट (40) पत्नी आरएस बिष्ट निवासी डुबकिया अल्मोड़ा, चित्रा पुरोहित (35) पत्नी मनोज पुरोहित पीलीकोठी हल्द्वानी, दीपिका बिष्ट पत्नी गोकुल सिंह सहायक शिक्षिका, हीरा गोस्वामी (28) पत्नी गोविंद नाथ निवासी भैरव मंदिर चौघानपाटा अल्मोड़ा, नीरा गुसाईं पत्नी कृष्ण गुसाईं जाखनदेवी अल्मोड़ा की हालत खतरे से बाहर है। इन्हें परिजन स्वयं हायर सेंटर उपचार के लिए ले गए हैं।

हादसे में घायल

road accident in almora five people killed including four teachers
accident

उधर खूंट धामस से अल्मोड़ा की ओर आ रही बोलेरो संख्या यूके-01-टीए-1732 सुबह लोअर मालरोड में डायट मैदान के पास असंतुलित होकर 8:35 बजे करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर एसडीएम विवेक राय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान एक घायल लक्ष्मी रौतेला (45) पत्नी कुंदन सिंह रौतेला निवासी हल्द्वानी ने दम तोड़ दिया।

जबकि कविता जीना (20) पुत्री संतोष जीना निवासी आरटीओ कार्यालय अल्मोड़ा, रेखा बिष्ट (29) निवासी फुटकुंआ, गन्ना सेंटर हल्द्वानी, चंदन सिंह (29) पुत्र आन सिंह निवासी गन्ना सेंटर हल्द्वानी, वर्षा बिष्ट (7) पुत्री कुंदन सिंह, जितेश सिंह बिष्ट (32) पुत्र डुंगर सिंह बिष्ट निवासी तिकोनिया हल्द्वानी, कविता  अल्मोड़ा, चालक धीरज टम्टा (23) पुत्र दया राम टम्टा निवासी खूंट घायल हो गए। सभी छह घायलों को बेस अस्पताल में उपचार दिया गया।

चालक और कविता को छोड़कर अन्य लोग खूंट से विवाह समारोह से लौट रहे थे। हल्द्वानी निवासी घायलों को उनके परिजन स्वयं हायर सेंटर उपचार के लिए ले गए हैं। इधर बेस अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. टीडी रखोलिया ने बताया कि अब अस्पताल में कोई भी घायल भर्ती नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed