फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rivers in spate due to heavy rain in Pachwadoon-Jaunsar;

Dehradun News: पछवादून-जौनसार में भारी बारिश से नदियां उफान पर, आसन बैराज के खुले गेट

Tue, 28 Jul 2026 09:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 28 Jul 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Rivers in spate due to heavy rain in Pachwadoon-Jaunsar;
पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। नदी और बरसाती नालों के उफान पर आने से तटीय बस्तियों और बाजारों पर संकट गहरा गया। अत्यधिक जलस्तर बढ़ने के कारण आसन बैराज के सभी गेट खोलकर पानी यमुना में छोड़ना पड़ा। वहीं, विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई में जगह-जगह हुए भारी जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 10 बजे शुरू हुई बारिश का सिलसिला मंगलवार सुबह 11 बजे तक जारी रहा। लगातार बारिश से टोंस, स्वारना, शीतला और आसन नदी के साथ-साथ शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाले बरसाती नाले भी उफान पर आ गए। इससे नदी-नालों के आसपास बसी बस्तियों और कृषि भूमि में पानी घुसने का खतरा बन गया। बारिश से लोगों की आम दिनचर्या भी रुक गई। नौकरीपेशा लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। वहीं, विकासनगर, हरबर्टपुर, कालसी, चकराता, साहिया और त्यूणी के बाजारों में भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


गलियों में भरा पानी, घरों में कैद हुए लोग
लगातार बारिश से विकासनगर के भट्टा रोड, सिंगरा कॉलोनी, मुस्लिम बस्ती पहाड़ी गली, सिनेमा गली, कॉलेज रोड और देवदत्त मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गए। इसी तरह, सेलाकुई के जमनपुर, मधु विहार, पीठवाली गली, सरस्वती विहार और निगम रोड में भी भारी जलभराव के कारण लोग अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोंस और अमलावा के रौद्र रूप ने डराया
पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद त्यूणी क्षेत्र में टोंस नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। तेज बहाव के चलते नदी किनारे स्थित त्यूणी बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। बरसात के दिनों में नदी का पानी अक्सर दुकानों की नींव तक पहुंच जाता है। उधर, साहिया बाजार भी अमलावा नदी और सरला खड्ड के किनारे बसा है। सरला खड्ड में फिलहाल उफान नहीं है, लेकिन अमलावा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

नदियों का बढ़ रहा जलस्तर
यमुना नदी में खतरे का निशान 455.37 मीटर है, जबकि वर्तमान में जलस्तर 455.21 मीटर पहुंच गया है। डाकपत्थर बैराज से 772.30 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। टोंस नदी में खतरे का स्तर 644.15 मीटर है और जलस्तर 643.70 मीटर दर्ज किया गया है। इच्छाड़ी बांध से 580.61 मीटर पानी छोड़ा गया है।


नदी और खड्ड के उफान पर आने से पूर्व में भी व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। अमलावा और टोंस के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न खतरे को लेकर स्थानीय प्रशासन को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया गया है, ताकि समय रहते बचाव के उचित कदम उठाए जा सकें। - विनोद कुमार भसीन, अध्यक्ष, व्यापार मंडल साहिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed