{"_id":"5767f1034f1c1b9960b47fdc","slug":"river-bath-on-jyestha-purnima","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वारः ज्येष्ठ पूर्णिमा पर लाखों ने किया पवित्र गंगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वारः ज्येष्ठ पूर्णिमा पर लाखों ने किया पवित्र गंगा स्नान
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 20 Jun 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाई। गंगा पंचस्नानी के आखिरी दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा के तटों पर पहुंचे।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर दिनभर स्नाना करने वालों की भीड़ लगी रही। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर जाकर तर्पण और दान किया। इसी के साथ ज्येष्ठ मास की पंचस्नानी संपन्न हो गई है।
विज्ञापन
सोमवार को गंगा के हरकी पैड़ी सहित सभी घाटों पर तड़के से भक्तों ने डुबकी लगाना प्रारंभ कर दिया था। गंगा के मालवीय द्वीप पर भी भारी भीड़ लगी रही। श्रद्घालुओं ने नाई सोता, कुशावर्त, हनुमान घाट आदि पर तर्पण किया। गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में सर्वाधिक भीड़ राजस्थान और गुजरात के यात्रियों की रही।
विज्ञापन
राजस्थान के यात्री गंगा दशहरे से हरिद्वार में रुके हुए थे। उन्होंने पांच दिन गंगा में स्नान किया। राजस्थान के अलावा पंजाब, जम्मू काश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्घालु पहुंचे।
Published By : Nirmala Suyal