{"_id":"2abc0d8e4190f4b230efbbf202147d5b","slug":"rita-breaks-orthodox-tradition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए, कैसे ब्राह्मण की बेटी ने तोड़ी रूढ़िवादी परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, कैसे ब्राह्मण की बेटी ने तोड़ी रूढ़िवादी परंपरा
ब्यूरो / अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए दलित समुदाय के युवक की अंत्येष्टि में शामिल हुईं। अर्थी को बकायदा उन्होंने कंधा देने के साथ कब्रिस्तान में मिट्टी दी।
विज्ञापन
यहां गोर्खानगर के गरीब परिवार के कमाऊ सदस्य सुरेश कार्की के एकाएक बीमार होने से परिवार में आर्थिक संकट पैदा हो गया था। रीता ने इस बीच सुरेश के लिए दवा आदि की व्यवस्था करने के साथ स्थानीय प्रशासन के माध्यम से सीएम को इस परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए ज्ञापन भी दिया था।
विज्ञापन
रीता का कहना है कि महिला सशक्तीकरण की अवधारणा तभी मजबूत होगी, जब महिलाएं स्वयं हर कार्य में आगे आने के लिए प्रेरित होंगी।
मालूम हो कि रीता एवं इनकी दोनों बहनों ने अपने पिता की अंत्येष्टि में स्वयं कंधा देने, चिता को मुखाग्नि देने के साथ वर्षभर क्रियाकर्म कर उन लोगों को आइना दिखाया जो बेटी होते हुए पुत्र की चाह में अपने जीवन को अवसादपूर्ण बना देते हैं।
विज्ञापन