फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   risk of flooding

बना हुआ है गंगा से बाढ़ का खतरा

Thu, 05 Sep 2013 02:05 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 05 Sep 2013 02:05 PM IST
विज्ञापन
risk of flooding

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब दो मीटर नीचे चल रहा है। फिर भी सोपरी तटबंध टूट गया।

विज्ञापन


बुधवार का गंगा का जलस्तर 291.90 मीटर (खतरे का निशान 294 मीटर) रिकार्ड किया गया है। पिछले 10-12 दिन से जलस्तर इसी के आसपास बना हुआ है। फिर भी इस बीच पानी गंगदासपुर और पंडितपुरी गांव में घुस गया।

पढ़ें, उत्तराखंड में तबाही मचाने को फिर से तैयार गंगा
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ के समय सोपरी तटबंध के अपोजिट सिल्ट की एक टक्कर बन गई है। इसी से पानी टकराकर सोपरी तटबंध से टकराया और यह टूट गया। उसके बाद पानी दोनों गांवों में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारी डा. नरेश चौधरी ने बताया कि दस दिन से जलस्तर सामान्य चल रहा है। टिहरी बांध में भी पानी की स्थिति सामान्य है। लेकिन, बरसात होते ही गंगा में पानी बढ़ जाएगा।


सोपरी तटबंध बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। साढ़े छह मीटर तक स्टड बन गया है। गंगा का पानी भी डायवर्ट कर दिया गया है। इससे फिलहाल पानी आना कम हो गया है। लेकिन, गंगा में पानी अधिक आने पर स्थिति क्या होगी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
- उत्तम सिंह चौहान, एसडीएम लक्सर

मौसम में वाष्पीकरण की प्रक्रिया होने से पर्वतीय सहित मैदानी क्षेत्रों में भारी बरसात होने की पूरी संभावना बनी हुई है। ऊपर के क्षेत्रों में भारी गरज के साथ अधिक तेज बारिश हो सकती है।
- प्रो. एसके त्रिपाठी, मौसम वैज्ञानिक, आईआईटी रुड़की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed