फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rising The Bar won the futsal final

Dehradun News: फुटसल के फाइनल में राइजिंग द बार जीती

Fri, 23 Feb 2024 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Rising The Bar won the futsal final
यूपीईएस में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेल, सांस्कृतिक उत्सव और स्पंदन का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। फुटसल के फाइनल में महिला व पुरुष दोनों वर्गों में राइजिंग द बार विजयी रही। समापन कार्यक्रम में स्पंदन ने सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों की एक विविध शृंखला प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड पुलिस पाइप बैंड की ओर से भव्य प्रदर्शन के साथ किया गया। इसके बाद 800 मीटर रिले दौड़ और वॉलीबाल, बास्केटबाल, फुटसल (एक तरह का फुटबाल) और क्रिकेट के लीग मैच हुए। फुटसल में टीम टेक्नोक्रेट्स के सामने राइजिंग द बार ने विजय हासिल की। पुरुष फुटसल फाइनल में राइजिंग द बार ने टेक्नोक्रेट्स के खिलाफ जीत हासिल की। महिला क्रिकेट के फाइनल में बिजनेस ब्रिगेड ने राइजिंग द बार को हराकर चैंपियन रही। पुरुष बास्केटबाल में टीम पाइथॉन ने, महिला वॉलीबाल में राइजिंग द बार ने जीत हासिल की। इस दौरान फीनिक्स राइजिंग ने सांस्कृतिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब जीता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed