फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh violence FIR registered against 600 unknown persons, six named individuals arrested by police

ऋषिकेश बवाल: 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, छह नामजद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 29 Dec 2025 10:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Dec 2025 10:32 PM IST
सार

रविवार को स्थानीय लोगाें ने वन विभाग की ओर से हो रहे जमीनों के सर्वे का विरोध किया था। प्रदर्शनकारी  रेलवे ट्रैक पर भी बैठ गए थे। इस दौरान ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से श्रीगंगानगर जा रही ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसके साथ ही पुलिस पर पथराव भी किया था।

विज्ञापन
Rishikesh violence FIR registered against 600 unknown persons, six named individuals arrested by police
विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने भीड़ को उकसाने, हाईवे और रेल मार्ग बाधित करने सहित कई अन्य आरोपों में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 600 अज्ञात लोगाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस ने पत्थरबाजों की फोटो जारी कर पहचान में सहयोग की अपील की है। पुलिस वीडियो के माध्यम से भी अज्ञात लोगों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि रविवार को स्थानीय लोगाें ने वन विभाग की ओर से हो रहे जमीनों के सर्वे का विरोध किया था। प्रदर्शनकारी पहले गुमानीवाला में विरोध कर रहे थे। उसके बाद करीब 12:30 बजे विरोध करने के लिए बाईपास मार्ग पर मनसादेवी फाटक तिराहे पर बैठ गए।
विज्ञापन


कुछ लोग रेलवे ट्रैक पर भी बैठ गए थे। इस दौरान ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से श्रीगंगानगर जा रही ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही थी। ट्रेन गीतानगर में ट्रैक पर 12:50 बजे से 17:25 बजे तक खड़ी रही। इसके अलावा लोगों ने आईडीपीएल सिटी गेट, कोयलघाटी चौक, डीएसबी स्कूल के सामने बाईपास रोड पर जाम लगाया था, जिससे पूरे शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मनसा देवी रेलवे ट्रैक से लोगों को हटाने के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव भी कर दिया था। इस पर पुलिस ने 600 अज्ञात और छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इन सभी पर भीड़ को उकसाने, हाईवे और रेलमार्ग जाम करने सहित अन्य कई आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: आईबीपीएस स्केल तीन की परीक्षा देने आया संदिग्ध सॉल्वर पकड़ा, करीब 12 परीक्षाओं में भूमिका आई सामने

Trending Videos

इनको किया गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने जहांगीर आलम (20) निवासी पंचायत जरलपुर, थाना योगा पट्टी पश्चिमी चंपारण बेतिया बिहार हाल निवासी गुमानीवाला गली नं.-10, गंगा प्रसाद सिमल्टी (80) निवासी रूषाफार्म गुमानीवाला श्यामपुर, सुदेश भट्ट (47) निवासी खदरी खड़कमाफ चोपड़ा फार्म ऋषिकेश, संदीप भंडारी (29) निवासी चौदह बीघा मुनि की रेती टिहरी, योगेश डिमरी (45) निवासी 940 आवास विकास काॅलोनी ऋषिकेश, सीताराम रणाकोटी (45) निवासी जुगड़ गांव टिहरी गढ़वाल हाल निवासी गढ़ी रोड श्यामपुर थाना ऋषिकेश को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed