फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Ram Jhula Bridge four strings broke due to heavy crowd

ऋषिकेश: आवाजाही के दौरान भीड़ बढ़ने से रामझूला पुल की चार तारें टूटीं, बड़ा हादसा टला

Mon, 29 Jul 2019 08:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jul 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh Ram Jhula Bridge four strings broke due to heavy crowd
राम झूला - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला पुल पर आवाजाही बंद होने के कारण राम झूला पुल पर दबाव बढ़ गया है। शनिवार को कांवड़ियों और अन्य लोगों की भीड़ बढ़ने से देर शाम राम झूला पुल की चार तारें टूट गईं।

विज्ञापन


इससे भगदड़ की स्थिति बन गई। पुलिस प्रशासन ने तत्काल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। विभाग के इंजीनियरों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद रात करीब आठ बजे पुल की मरम्मत पूरी की।
विज्ञापन


इस दौरान शाम पांच से रात आठ बजे तक पुल से आवागमन बंद रहा। एसएसपी टिहरी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुल पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद करा दी गई है। लोगों की भी सीमित संख्या में आवाजाही रखने के लिए दोनों ओर बैरिकेडिंग लगा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट पर लापरवाही बरतने का नतीजा आया सामने

लक्ष्मण झूला और राम झूला पुल की जांच की सर्वे रिपोर्ट में लोक निर्माण विभाग ने लक्ष्मण झूला पुल पर आवाजाही पूर्ण रूप से बंद करने और राम झूला पुल पर सीमित संख्या में आवाजाही करने सहित वाहनों के आवागमन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के लिए कहा था।

स्थानीय प्रशासन की लापरवाही यह रही कि उसने राम झूला पुल पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध ही नहीं लगाया, जिसका नतीजा शनिवार को सामने आया। पुल की भार वहन क्षमता 500 किलोग्राम प्रति स्क्वायर मीटर है।

लेकिन निर्माण के 34 साल बीत जाने के बाद आवाजाही बढ़ने से पुल की वहन क्षमता काफी कम हो गई है। इसकी जानकारी होते हुए भी प्रशासन और पुलिस ने राम झूला पुल पर बेतरतीब तरीके से आवाजाही चालू रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed