{"_id":"6602d74b3ad102433207fe7b","slug":"rishikesh-parmarth-niketan-ganga-aarti-made-world-record-listed-as-30-minute-nonstop-daily-aarti-2024-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई परमार्थ निकेतन की गंगा आरती, इस वजह से किया गया सूचीबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई परमार्थ निकेतन की गंगा आरती, इस वजह से किया गया सूचीबद्ध
Tue, 26 Mar 2024 07:45 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 26 Mar 2024 07:45 PM IST
सार
Rishikesh News: वर्ष 1997 में शुरू की गई गंगा आरती 28 वर्षों से प्रतिदिन हो रही है। यह न केवल भारत बल्कि विश्व के मानचित्र पर एक उत्कृष्ट स्थान रखती है।
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन की गंगा आरती ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर होने वाली गंगा आरती को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स लंदन (यूके) में सूचीबद्ध किया गया है। गंगा आरती को 30 मिनट की नॉनस्टॉप दैनिक मनमोहक आरती के रूप में सूचीबद्ध कर पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन को यह जानकारी वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष और सीईओ संतोष शुक्ला ने दी। आश्रम में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में लिस्टिंग का प्रमाणपत्र और अवाॅर्ड स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती को डब्लूबीआर के अधिकारी अभिषेक कौशिक और प्रिया शर्मा ने दिया।
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि वर्ष 1997 में शुरू की गई गंगा आरती 28 वर्षों से प्रतिदिन हो रही है। यह न केवल भारत बल्कि विश्व के मानचित्र पर एक उत्कृष्ट स्थान रखती है। मां गंगा की आरती राष्ट्र, भाषा और संस्कृतियों की सीमाओं को पार करते हुए सीधे दिल में उतरती है और उस आनंद को स्वर्ग तक ले जाती है।
विज्ञापन
Election 2024: सोशल मीडिया...नजर रख रहे हैं 100 साइबर कमांडो, संदिग्ध मैसेज कराए डिलीट, सैकड़ों अकाउंट की जांच
Trending Videos
कहा, आरती यह संदेश देती है कि गंगा सिर्फ एक नदी नहीं है बल्कि मां है। घाट पर होने वाली गंगा आरती, गंगा की पूजा के साथ भावों को अर्पण करने का एक दैनिक अनुष्ठान है। इसमें मंत्रों का जाप, घंटियों की गूंज, दीपों की ऊर्जा, आस्थावानों की आस्था और भावनाशीलों के भावों का अद्भुत समन्वय है। ऋषिकेश उत्तराखंड में भक्त, आस्थावान, तीर्थाटन और पर्यटन करने वालों के लिए परमार्थ गंगा आरती आध्यात्मिक अनुभव और गंगा से जुड़ाव का एक अद्भुत माध्यम है।