फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anti national forces building drug networks like network marketing says ADG V. murugesan

देहरादून: नेटवर्क मार्केटिंग की तर्ज पर नशे का नेटवर्क फैला रहीं देशविरोधी ताकतें, युवाओं को बना रहीं निशाना

Sat, 17 Oct 2026 03:29 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 17 Oct 2026 03:29 PM IST
सार

नशे के कारोबार को देश की सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती बताते हुए एडीजी कानून-व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत लगाकर मुनाफा कमाने का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, ऐसे में इसके खिलाफ लड़ाई में समाज की भागीदारी भी जरूरी है।

विज्ञापन
Anti national forces building drug networks like network marketing says ADG V. murugesan
कार्यक्रम में एडीजी कानून-व्यवस्था वी. मुरुगेशन, एवं अन्य अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश में नशे का कारोबार केवल  अवैध कमाई का जरिया नहीं, बल्कि देशविरोधी ताकतों के लिए प्रॉक्सी वार का माध्यम भी बनता जा रहा है। नेटवर्क मार्केटिंग की तर्ज पर नशे का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। पहले युवाओं को नशे की लत लगाई जाती है और फिर इसी लत के जरिये बेतहाशा मुनाफा कमाया जाता है। यह बात एडीजी कानून-व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने पुलिस लाइन में नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कही।

विज्ञापन


उन्होंने नशे के कारोबार के पीछे सक्रिय ताकतों की रणनीति की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि इस नेटवर्क का उद्देश्य केवल मादक पदार्थों की बिक्री तक सीमित नहीं है। इसके जरिये युवाओं को नशे की गिरफ्त में लेकर समाज और देश की ताकत को कमजोर करने की कोशिश भी की जा सकती है। ऐसे में नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल पुलिस की कार्रवाई तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि इसे सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषय के रूप में देखना होगा।
विज्ञापन


लत लगाकर तैयार किया जाता है बाजार
एडीजी के मुताबिक, नेटवर्क मार्केटिंग की तर्ज पर नशे का विस्तार करने की रणनीति में पहले लोगों को इसकी गिरफ्त में लाया जाता है। इसके बाद नशे की मांग लगातार बढ़ती जाती है और कारोबार से जुड़े लोग मोटा मुनाफा कमाते हैं। युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति का फायदा उठाकर इस अवैध नेटवर्क को विस्तार दिया जा सकता है। इससे न केवल युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित होता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी गंभीर असर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अफीम आधारित अर्थव्यवस्थाओं से जुड़ा पहलू
वी. मुरुगेशन ने अपने संबोधन में अफीम आधारित अर्थव्यवस्थाओं का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, कुछ देशों की अर्थव्यवस्था में अफीम और उससे जुड़े कारोबार की भूमिका होने के कारण मादक पदार्थों की खपत के लिए बाजार तलाशने का पहलू भी महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में नशे की तस्करी को केवल स्थानीय अपराध मानकर नहीं देखा जाना चाहिए। इसके पीछे काम करने वाले नेटवर्क, उनके आर्थिक हित और अंतरराष्ट्रीय संपर्क भी जांच के अहम पहलू हैं।

प्रॉक्सी वार के रूप में नशे का इस्तेमाल
एडीजी ने नशे के नेटवर्क को दुश्मन देशों की ओर से प्रॉक्सी वार के नजरिये से देखने की जरूरत पर भी जोर दिया। प्रॉक्सी वार में सीधे युद्ध करने के बजाय दूसरे माध्यमों से विरोधी देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाती है। नशे के प्रसार से युवाओं की क्षमता, स्वास्थ्य और सामाजिक ढांचे पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए इस खतरे को गंभीरता से लेने की जरूरत है। नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने, अवैध कमाई के स्रोतों की जांच करने और युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रयासों को साथ लेकर चलना होगा। साथ ही, समाज की भागीदारी और जागरूकता भी जरूरी है, ताकि नशे की मांग घटाई जा सके और इस कारोबार को फलने-फूलने से रोका जा सके।

पांच पुलिसकर्मी बाइक सर गुजरात रवाना 
नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए पांच पुलिस कर्मी बाइक से गुजरात तक जा रहे हैं। आज उन्हें हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed